Friday, July 6, 2018

Good News: Jio GigaFiber के जवाब में Airtel ने ब्रॉडबैंड प्लान से हटाई FUP लिमिट

नई दिल्ली: बीते दिन रिलायंस ने जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का ऐलान किया और आज ही भारती एयरटेल हरकत में आ गई है. एयरटेल ने गीगाफाइबर के लॉन्च से पहले कमर कस ली है और इस कड़ी में कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान से FUP लिमिट ( फेयर यूसेज़ प्राइस) हटा दिए है. यानी ब्रॉडबैंड प्लान पर लिमिटेड नहीं बल्कि अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा.

एयरटेल ने ये शुरुआत अपने हैदराबाद सर्किल से की है. हैदरा बैद में कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान से FUP लिमिट हटा दी गई है. यहां एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान 349 रुपये से शुरु होकर 1299 रुपये तक हैं. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक ये पहल अभी हैदराबाद में ही शुरु की गई है. बाकि जगहों पर अभी भी डेटा FUP लिमिट के साथ दिया जा रहा है. बाकि शहरों में भी इसे आने वाले दिनों में लाया जा सकता है.

हैदराबाद में एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो 349 रुपये महीने वाला प्लान 8Mbps की इंटरनेट स्पीड, 499 रुपये महीना वाला प्लान 16Mbps की इंटरनेट स्पीड, 699 रुपये महीना वाला प्लान 40Mbps की इंटरनेट स्पीड और 1299 रुपये प्रति महीने वाला प्लान 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ आता है. अब इन प्लान में अनलिमिटेड डाउनलोड डेटा दिया जा रहा है.

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपनी 41वीं AGM में फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि इसमें Gbps में इंटरनेट स्पीड मिलेगी. जो अबतक से सभी इंटरनेट प्रोवाइडर्स से ज्यादा है. जियो की इस डेटा स्पीड की बराबरी करने के लिए सभी ब्रॉडबैंड कंपनियों को कड़ी मेहनत करती होगी. जियो गीगाफाइबर का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से से शुरु हो रहा है. जिस एरिया से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे उन्हें वरीयता दी जाएगी.

from gadgets https://ift.tt/2zchG6m

No comments:

Post a Comment