Sunday, July 29, 2018

Asus ZenFone 5Z Flipkart पर पहली बार आज सेल के लिए तैयार, फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी का स्टोरेज

नई दिल्ली: Asus ZenFone 5Z आज पहली बार अपने 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारत में सेल के लिए पूरी तरह से तैयार है. फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इसी महीने पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज तो वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ था. Asus ZenFone 5Z की 845 SoC, 19:9 नॉच डिस्प्ले डो डुअल रियर कैमरा के साथ आता है. स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में शोकेस किया गया था. फोन सिल्वर और ब्लू कलर वेरिएंट में आएगा.

फोन की कीमत

भारत में इस फोन की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. कंपनी इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बेचेगी जहां यूजर्स को एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं रिलायंस जियो की तरफ से भी 2200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी एडिशनल डेटा जिसके लिए यूजर्स को 198 और 299 रुपये के रिचार्ज करवाने पड़ेंगे.

फोन का स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम नैनो और डुअल VoLTE सपोर्ट के साथ आसुस जेनफोन 5Z ZenUI 5.0 एंड्रॉयड 8.0.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. स्मार्टफोन 6.2 इंच के फुल HD+1080x2246 पिक्सल्स और IPS+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:7:9 का है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 SoC के साथ आता है जो जिसमें एड्रिनो 630 जीपीयू और 8 जीबी का रैम दिया गया है. स्टोरेज की अगर बात करें तो फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

फोन के पीछे दो कैमरे दिए गए है. रियर कैमरा सेटअप 12 मेगापिक्सल के साथ आता है तो वहीं सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल के साथ आता है. रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है. फ्रंट की अगर बात करें तो फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. फोन के सेल्फी कैमरे में फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है.

कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो फोन में 4जी VoLTE, डुअल बैंड, वाई फाई 802.11, एनएफसी, ब्लूटूथ, एफएम, यूएसबी, 3.5mm का हेडफोन जैक. फोन की बैटरी 3300mAh की दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2mQUj9x

No comments:

Post a Comment