Monday, July 9, 2018

MTNL अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को तीन महीने के लिए लगातार दे रहा है 10 जीबी 3 जी डेटा

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपना नया जीएसएम ऑफर निकाला है जिसके तहत अगर कोई भी यूजर 600 रूपये से अधिक का ब्रॉडबैंड प्लान लेता है तो उसे MTNL की तरफ एक 3 जी सिम कार्ड दिया जाएगा जिसमें 10 जीबी डेटा हर महीने यानी की 12 महीनों के लिए दिया जाएगा. डेटा बेनिफिट के अलावा सिम कार्ड की वैधता 5 साल की होगी. ऑफर 1 जुलाई से लेकर 28 सितंबर तक है. रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड सेक्टर में एंट्री की वजह से कई ब्रॉडब्रैंड सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच प्लान को लेकर जंग छिड़ गई है.</p> <p style="text-align: justify;">MTNL की सर्विस फिलहाल दिल्ली और मुंबई में है जिसे देखते हुए ये सर्विस सिर्फ मुंबई सर्किल के यूजर्स को ही मिलेगी. ऑफर की अगर बात करें तो 5जीबी 3जी डेटा हर महीने उन यूजर्स को दिया जाएगा जिन्होंने 600 रुपये से लेकर 799 रुपये तक के प्लान ले रखे हैं तो वहीं 10 जीबी फ्री डेटा सिर्फ उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जिन्होंने 800 रुपये का प्लान ले रखा है. इससे कुल डेटा 60 जीबी और 120 जीबी हो जाएगा.</p> <p style="text-align: justify;">इसी साल मई के महीने में MTNL ने एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया था. जिसमें यूजर्स को डेटा के साथ वॉयस और कॉस्ट बेनिफिट्स की सुविधा मिल रही थी. रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो गीगाफाइबर का ऐलान किया है जिसका रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से यूजर्स के लिए खुल जाएगा. कंपनी ने कहा है कि प्लान में यूजर्स को 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी.</p>

from gadgets https://ift.tt/2L4EC8Y

No comments:

Post a Comment