Wednesday, July 11, 2018

Instagram के इस नए स्टीकर फीचर की मदद से अब स्टोरी में रहकर ही दीजिए अपने फॉलोवर्स के सवालों के जवाब

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम के नए स्टीकर फीचर को दोनों आईओएस और एंड्रॉयड के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस फीचर को पिछले महीने टेस्ट किया जा चुका है. स्टीकर फीचर की मदद से अब कोई भी किसी की स्टोरी में सवाल कर सकता है. कोई भी यूजर अगर कोई स्टोरी डालता है तो वो एक सवाल का डब्बा भी अपनी स्टोरी में डाल सकता है. ये डब्बा उस यूजर के फॉलोवर्स को दिखेगा और इसकी मदद से वो सवाल भी पूछ पाएंगे.

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने स्टोरी में एक सवाल का डब्बा डालना होगा और थोड़ा स्पेस छोड़ना होगा जिससे फॉलोवर सवाल पूछ पाए. सवाल को देखने के लिए यूजर को विव्यूअर लिस्ट खोलना पड़ेगा जिसके बाद वो सभी सवालों के जवाब दे सकता है.

इस नए फीचर की मदद से यूजर और फॉलोवर के बीच बातचीत करना अब और आसान होगा. जिससे एप पर यूजर के जरिए समय बिताने की सीमा और बढ़ जाएगी. बता दें कि इंस्टाग्राम स्टोरी में 400 मिलियन यूजर्स हैं और ये अभी तक का सबसे मशहूर फीचर है.

पिछले महीने इंस्टाग्राम ने इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए टेस्ट किया था जिसके बाद आखिरकार इसको लॉन्च कर दिया गया. पहले फॉलोवर के जरिए कोई भी पूछा गया सवाल डायरेक्ट यूजर के इंबॉक्स में जाता था. लेकिन अब यूजर सीधे स्टोरी में रहकर ही फॉलोवर के सवालों के जावब दे सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2NJiZNl

No comments:

Post a Comment