नई दिल्लीः शाओमी की भारत में चौथी सालगिरह के मौके पर आज से Mi एनीवर्सी सेल्ब्रेशन शुरु हो रहा है. ये सेल शाओमी की वेबसाइट Mi.com पर जारी है और 12 जुलाई की आधी रात तक ये चलेगी. इस तीन दिन की सेल में ग्राहकों को कई सस्ती डील दी जाएगी. सबसे खास इस सेल में 4 रुपये की फ्लैश सेल है, जिसमें की Mi प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. इसके अलावा 1000 रुपये का डिस्काउंट Mi Mix 2 और Mi Max 2 पर दिया जा रहा है.

शाओमी ने इस सेल के लिए SBI, Paytm और MobiKwik के साथ साझेदारी की है जिसके तहत कस्टमर को इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक दिए जाएंगे. Mi एनीवर्सरी सेल में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को 7,500 की खरीद पर फ्लैट 500 रुपये की छूट मिलेगी. 8,999 रुपये की खरीदारी करने वाले अगर पेटीएम से भुगतान करते हैं तो उन्हें 500 रुपये की छूट, 1000 का कैशबैक फ्लाइट बुकिंग पर और 200 रुपये की छूट टिकट बुकिंग पर दी जाएगी. MobiKwik से खरीदारी करने वालों को 25% तक का सुपरकैश मिलेगा.

Mi Anniversary में 4 रुपये की फ्लैश सेल Mi एनीवर्सरी में 4 रुपये वाली फ्लैश सेल सबसे खास है. इसमें 10 जुलाई से 12 जुलाई तक शाम 4 बजे Mi.com पर फ्लैश सेल आयोजित की जा रही है. कंपनी इसमें Mi LED स्मार्ट टीवी (55 इंच), रेडमी Y2, रेडमी नोट 5 प्रो और Mi बैंड महज 4 रुपये में खरीदने का मौका देगी. ये फ्लैश सेल है ऐसे में अगर इसके स्टॉक जल्दी सोल्ड आउट हो गए तो आप इस सेल का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

स्पेशल डिस्काउंट इन फ्लैश सेल के अलावा शाओमी अपने कुछ खास प्रोडक्ट पर स्पेशल डिस्काउंट दे रही . Mi Mix 2 जिसकी कीमत 29,999 रुपये है इस सेल में 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Mi Max 2 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 15,999 रुपये है. Mi ईयरफोन को सेल में 649 रुपये में खरीद सकेंगे. इसके अलावा मी बैकपैक, मी बैंड पर भी अच्छी डील दी जा रही है.

from gadgets https://ift.tt/2m83QIO
No comments:
Post a Comment