नई दिल्लीः सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन लॉन्च किया है और इसके बाद अब सैमसंग अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी S9+ और गैलेक्सी नोट 8 पर बड़ा ऑफर दे रहा है. सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर कंपनी इन दोनों फोन पर 12000 रुपये का फायदा ग्राहकों को दे रही है. इसके खरीदने वाले ग्राहकों को 6000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा. इतना ही ही नहीं HDFC ग्राहकों को 6000 रुपये की एजिशनल छूट दी जाएगी. अगर आप अपना पूराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 6000 रुपये की छूट दी जाएगी, हालांकि ये छूट स्मार्टफोन के मॉडल पर निर्भर करेगी.

Galaxy S9+ पर ऑफर सैमसंग Galaxy S9+ पर कस्टमर्स को HDFC कार्ड से भुगतान करने 6000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा जिसमें से 3000 रुपये इस्टेंट कैशबैक के रुप में दिया जाएगा. कस्टमर्स 6000 रुपये तक का डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत पा सकते हैं और अगर कस्टमर सैमसंग का अपग्रेड प्लान लेता है तो 3300 रुपये की छूट पा सकता है. वहीं अगर गैलेक्सी S9 खरीदते हैं तो इसपर 6000 रुपये की छूट HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगी. इसके अलावा 128 जीबी मॉडल पर 600 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा.

Galaxy Note 8 पर ऑफर सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी Note 8 पर भी 1200 रुपये की छूट मिल रही है इसके अलावा 4000 रुपये की छूट HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वालों को एडिशन तौर पर दी जा रही है.

कितना होगा आपका फायदा? इस ऑफर के बाद सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा जिसकी कीमत 68,900 रुपये है. अगर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लेते हैं तो इस फोन 53,900 रुपये तक की कम कीमत में खरीद सकते हैं. गैलेक्सी नोट 8 जिसकी कीमत 67,900 रुपये रखी गई थी उसे सेल में 16000 रुपये की छूट के साथ 51,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

Galaxy S9+ की खासियत फोन के अगर फीचर की बात करें तो फोन में 6.2 इंच का QHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. वहीं एक्जिनॉस चिपसेट, 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम, डुअल कैमरा सेटअप के साथ फोन में 12 मेगापिक्सल के साथ फोन के फ्रंट कैमरा में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3,500mAh की बैटरी भी दी गई है.

गैलेक्सी ए9+ वेरिएंट में टीवी कंट्रोल विजेट का ऑप्शन भी दिया गया है. इस विजट की मदद से जब आप टीवी के करीब रहेंगे तो ये चीज ऑटोमेटिकली ही आपके फोन पर आ जाएगी.

Galaxy Note 8 की खासियत स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का क्वार्ड HD+ सुपर एमोलेड 2960x1440 पिक्सल इन्फिनिटी डिस्प्ले दिया गया है. ये स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड हा जिसका मतलब ये वाटरप्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट है. स स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2mnTIMk
No comments:
Post a Comment