Tuesday, July 17, 2018

लॉन्च से पहले ही शुरु हो गई शाओमी MiA2 लाइट की बिक्री, जानें क्या है इसकी कीमत?

<strong>नई दिल्लीः</strong> शाओमी Mi A2 लाइट अपने लॉन्च से पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. एक थर्ड पार्टी वेबसाइट पर इस फोन की बिक्री की जा रही है जबकि अबतक शाओमी ने इस फोन को लेकर कोई औपचारिक जानकारी तक नहीं दी है. 24 जुलाई को शाओमी स्पेन में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है और इस दौरान शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन Mi A2 और इसका हल्का वर्जन Mi A2 लाइट उतारेगी. इस लॉन्च से पहले ही चीन की ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट AliExpress पर Mi A2 लाइट के दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिसकी कीमत क्रमशः 189 डॉलर (13,000 रुपये) और 209 डॉलर (14,400 रुपये) रखी गई है. कीमत के अलावा AliExpress की लिस्टिंग के मुताबिक शाओमी Mi A2 लाइट में 8.1 एंड्रॉयड ओरियो ओएस दिया गया है. इस फोन में  5.84 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है जो  1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है. इसका आस्पेक्ट रेशियो  19:9  दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर  दिया गया है जो 3 जीबी/ 4 जीबी रैम  और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा. इसकी मैमोरी  फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है. कैमरे के लिहाज से इसमें   डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है . इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और सेकेंडरी लेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा.  लिस्टिंग में रियर कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है. सेल्फी के लिए  फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा जो ब्यूटीफाई फीचर के साथ आएगा.

from gadgets https://ift.tt/2L5pIDC

No comments:

Post a Comment