Thursday, July 12, 2018

Jio Phone 2 में आया गूगल मैप्स, ऐसे करें नया सॉफ्टवेयर अपडेट

नई दिल्ली: KaiOS पर चलने वाले जियोफोन 2 को इसी महीने रिलायंस AGM 2018 में लॉन्च किया गया था. जून के महीने में गूगल ने कुल 151 करोड़ रुपये KaiOS में इंवेस्ट किए थे जिससे सूट एप्स को फीचर फोन में डाला जा सके. इससे पहले फोन में गूगल असिस्टेंट, व्हॉट्सएप और यूट्यूब जैसी चीजों के बारे में ऐलान किया जा चुका है तो वहीं अब KaiOS पर गूगल मैप्स उपलब्ध है.

नए सॉफ्टवेयर अपडेट की मदद से गूगल मैप्स अप जियो फोन पर उपलब्ध है. जियो फोन के सॉफ्टवेयर अपडेट को सेटिंग्स में जाकर- डिवाइस- सॉफ्टवेयर अपडेट और फिर इंस्टॉल किया जा सकता है. सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद यूजर्स को जियो स्टोर एप खोलना होगा और गूगल मैप्स को डाउनलोड करना होगा.

JioPhone 2

जियोफोन 2 पिछले साल लॉन्च हुए जियोफोन का अपग्रेडेड वर्जन है. 15 अगस्त से ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये स्मार्टफोन जियोफोन का हाई-एंड वर्जन है. इसकी कीमत कंपनी ने 2999 रुपये रखी है. 15 अगस्त ये बाजार में होगा.

नया जियो फोन 2 डिजाइन के मामले में पुराने जियो फोन से काफी अलग है. इस बार जियो फोन 2 में QWERTY की-पैड दिया गया है साथ ही बीच में एक 4-वे नेविगेशन पैड दिया गया है जो इससे पहले वाले जियो फोन में भी दिया गया था. इसबार जियोफोन 2 में भी 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. जियोफोन 2 में 512 जीबी की रैम और 4 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

जियोफोन 2 के कैमरा कंफिग्रेशन की बात करें तो इसमें 2 मेापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों ही कैमरे की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. पिछले जियो फोन की तर्ज पर ये नया जियोफोन 2 भी kaiOS पर काम करता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ,एफएम रेडियो, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी जैसे फीचर दिए हैं. इसकी बैटरी 2,000mAh होगी.

जियोफोन में WhatsApp, Facebook, YouTube सपोर्ट

रिलायंस के जियो फोन के 1500 कीमत वाले जियो फोन में अब फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब एप चलाया जा सकेगा. रिलायंस जियो फोन को कंपनी ने साल 2017 में लॉन्च किया था और तभी से इस फोन में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप का कस्टमर्स इंतजार कर रहे थे. आज रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन यूजर्स का ये इंतजार खत्म कर दिया. एजीएम में बताया गया कि अब जियो फोन पर यूजर्स व्हाट्सएप, फेसबुक एप, यू-ट्यूब एप इस्तेमाल कर सकेंगे.

from gadgets https://ift.tt/2zwVp3p

No comments:

Post a Comment