<strong>नई दिल्ली:</strong> Oppo A3s बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. फोन में फुल व्यू डिस्प्ले नॉच की सुविधा दी गई है. फोन की कीमत 10,990 रुपये है और ये फ्लिपकार्ट, एमेजन और पेटीएम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर 15 जुलाई से उपलब्ध होगा. <strong>स्पेसिफिकेशन</strong> Oppo A3s में 6.2 इंच का फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो 88.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है. फोन के टॉप पर नॉच डिस्प्ले की सुविधा दी गई है. फोन ग्लॉसी बैक डिजाइन के साथ आता है और यूजर्स को दो कलर वेरिएंट में मिलेगा. जिसमें लाल और डार्क पर्पल शामिल हैं. Oppo A3s में 13 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का एआई शूटर दिया गया है. Oppo A3s में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 450 प्रोसेसर की सुविधा दी गई है जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है. Oppo A3s में म्यूजिक पार्टी फीचर भी दिया गया है. डिवाइस ओप्पो कलर OS 5.1 पर काम करता है.
from gadgets https://ift.tt/2Lhk8Kk
No comments:
Post a Comment