Thursday, July 12, 2018

Samsung Galaxy Note 9 हुआ स्पॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और नए कलर वेरिएशन के साथ देखा गया स्मार्टफोन

नई दिल्ली: सैमसंग के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले फोन को फिर एक बार वेब पर देखा गया. फोन 9 अगस्त को लॉन्च होने वाला है. लेकिन अगर इस बार की लीक्स की बात करें तो फोन को काफी करीब से दिखाया गया है जिसमें 3.5mm हेडफोन जैक की सुविधा दी गई है. वहीं कलर के मामले में भी फोन को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है जिसमें पर्पल और गोल्ड वेरिएंट शामिल है.

Galaxy Note9/S Pen pic.twitter.com/uAqOpZY2VC
— Ice universe (@UniverseIce) July 12, 2018

ट्विटर पर आइस यूनिवर्स के जरिए दिखाए गए इमेज की अगर बात करें फोन पर्पल- गोल्ड कलर वेरिएशन में लॉन्च हो सकता है. इमेज में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि गैलेक्सी नोट 9 का एस पेन गोल्ड कलर में आएगा तो वहीं फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है . फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट को सपोर्ट करता है.

पिछले लीक्स की अगर बात करें तो फोन को पांच कलर वेरिएंट में लॉन्च करने का प्लान बनाया गया था जिसमें ब्लू, ब्लैक, ब्राउन, लेवेंडर और ग्रे शामिल थे. लीक में स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी खुलासा किया गया है जहां ये कहा गया है कि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 79,500 रुपये होगी. ये कीमत पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 8 की कीमत से ज्यादा है. क्योंकि पिछले साल इस फोन को 67,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

हाल ही में हुए लीक्स की अगर हम बात करें तो फोन में सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिस्प्ले होगा जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 का होगा. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 SoC और सैमसंग एग्जिनॉस 9810 SoC की सुविधा दी जाएगा जो 8 जीबी रैम के साथ आएगा. हैंडसेट में 512 जीबी का स्टोरेज होगा. वहीं पोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा.

from gadgets https://ift.tt/2uC413d

No comments:

Post a Comment