नई दिल्ली: व्हॉट्सएप ग्रुप कॉलिंग फीचर को फिलहाल बीटा मोड पर रखा गया है. कंपनी ने आखिरकार एप के ओरिजिनल वर्जन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिसमें एंड्रॉयड और iOS डिवाइस शामिल है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अब एक साथ कई लोगों से बात कर सकते हैं. तो अगर आपको नहीं पता है कि एक साथ इतने सारे लोगों से कैसे बात करना है तो ये रहें वो स्टेप्स

क्या है जरूरी:

गूगल प्ले स्टोर से व्हॉट्सएप के लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर लें. साथ में आपके पास इंटरनेट कनेक्शन की भी सुविधा होनी चाहिए.

क्या करें:

व्हॉट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉल के लिए सबसे पहले आपको एक अकेला कॉल करना होगा यानी की पहली बार किसी एक व्यक्ति को कॉल करना होगा जिसके बाद आप कई सारे और लोगों को भी जोड़ सकते हैं.

वॉयस ग्रुप कॉल कैसे करें:

लॉन्चर से व्हॉट्सएप को खोलें.

जिसे कॉल करना चाहते हैं उसे कॉल करें.

टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए वॉयस कॉल ऑप्शन पर क्लिक करें.

एक बार कॉल कनेक्ट होने के बाद राइट साइड के बटन पर एड पार्टिसिपेंट पर टैप करें.

इसके बाद दूसरे पार्टिसिपेंट को जोड़ने के लिए बटन पर क्लिक करें.

अगर आप एक साथ 4 लोगों को जोड़ना चाहते हैं तो स्टेप को दोबारा करें.

वीडियो ग्रुप कॉल:

लॉन्चर से व्हॉट्सएप को खोलें.

कॉल टैब को खोलें और डायलर बटन पर क्लिक करें.

इसके बाद पहले पार्टिसिपेंट को सेलेक्ट करें और वीडियो बटन की मदद से कॉल शुरू करें.

इसके बाद एड पार्टिसिपेंट की मदद से लोगों को जोड़े. इसको एड बटन की मदद से किया जा सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2KfTb8t
No comments:
Post a Comment