नई दिल्ली: पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने टेलीकॉम की दुनिया में जियो , एयरटेल और वोडाफोन से मिल रही टक्कर के जवाब में अपना प्रीपेड प्लान अपग्रेड किया है. 444 रुपये वाले में अब यूजर को हर दिन 6 जीबी डेटा दिया जाएगा, इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलेगी और प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों के साथ आती है.

जियो का ये प्लान पहले 4 जीबी डेटा रोजाना देता था लेकिन अब 2 जीबी डेटा बढ़ा दिया गया है. खास बात ये है कि बीएसएनएल अपने यूजर्स को 3G इंटरनेट स्पीड में डेटा देगा क्योंकि अबतक बीएसएनएल केवल केरल के सर्किलों में ही 4G सेवा शुरु कर पाया है. इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने कुछ अन्य प्लान भी अपग्रेड किए हैं. 18 जून से ये ऑफर सभी सर्किलों के बीएसएनएल यूजर्स के लिए शुरु किया गया है.

बीएसएनएएल के 444 रुपये वाले प्लान के जवाब में रिलायंस जियो के पास 799 रुपये वाला प्लान है जिसमें 5 जीबी इंटरनेट डेटा , अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 मैसेज हर दिन दिए जा रहे हैं. बीएसएनएल के और भी कई अनलिमिटेड कॉलिंग वाले कॉम्बो पैक दिए गए है. इसमें 186 रु, 429 रु., 666 रु. वाले प्लान शामिल हैं. 186 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 3 जीबी डेटा रोजाना दिया जा रहा है जो 29 दिनों की वैधता के साथ आता है. वहीं, 429 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी 3 जीबी डेटा ही रोजाना मिलेगा लेकिन इसकी वैधता 81 दिन यानी लगभग तीन महीने के लिए होगी.

पब्लिक टेलीकॉम के पास 666 रुपये का भी एक प्लान उपलब्ध है जो लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में हर दिन 3.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है और ये 120 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

from gadgets https://ift.tt/2zsVsNC
No comments:
Post a Comment