नई दिल्लीः मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस कॉल और वीडियो कॉल का फीचर आ चुका है. इस मोस्ट अवेटेड फीचर को पिछले साल अक्टूबर में सबसे पहले स्पॉट किया गया था और इस साल फेसबुक के F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मार्क जकरबर्ग ने इसकी औपचारिक जानकारकी दी. अब दो महीने के इंतजार के बाद ये फीचर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है.

ग्रुप कॉल में एक साल चार लोगों के साथ वायस कॉल या वीडियो कॉल की जा सकती है. व्हाट्सएप का दावा है कि लगभग 200 करोड़ मिनट यूजर्स व्हाट्सएप कॉल में खर्च करते हैं. ऐसे में ग्रुप फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. व्हाट्सएप ने साल 2016 में वीडियो कॉल उतारा था और इसे पर्सनल वीडियो चैट यानी वन-ट-वन कंम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन अब ये एक साथ चार लोगों को कॉल करने में सक्षम होगा.

व्हाट्सएप का कहना है कि इस वीडियो कॉल को इंजीनियरों ने इस तरह डिजाइन किया है कि ये स्लो इंटरनेट नेटवर्क पर भी काम कर सकता है. इसके साथ ही यूजर की हर कॉल एंड-टू-एंड एनक्रीप्टेड होगी जैसा कि व्हाट्सएप चैट में होता है. इसे सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही जान सकते है ये डेटा कंपनी के सर्वर पर भी इकट्ठा नहीं किया जाता.

कैसे करें ग्रुप कॉल?

व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो या वॉयस कॉल करें. कॉल शुरु होते ही स्क्रीन पर ऊपर की ओर दाएं एक आइकन नजर आएगा जिसकी मदद से कॉल में किसी अन्य पार्टिसिपेंट को जोड़ा जा सकता है. दूसरे शख्स के कॉल पर जुड़ते ही ऊपर दायीं ओर नए पार्टिसिपेंट का नाम नजर आएगा. इसी तरह तीसरे शख्स को एक साथ कॉल पर जोड़ा जा सकता है.

एक साथ कुल चार लोग एक वॉयस और वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं. इस नए फीचर के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप का नया वर्जन डाउनलोड करना होगा, जिसे गूगल के प्ले स्टोरे से जाकर अपडेट किया जा सकता है.

इसकी तुलना बाकी वीडियो चैट मुहैया करान वाले एप ये करें तो फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप वीडियो कॉल मेम 50 लोगों को जोड़ा जा सकता है, एपल के फेसटाइम पर ये संख्या 25 है यानी 25 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं. स्काइप पर एक साथ 25 लोग वीडियो कॉल कर सकते हैं तो वहीं मिलेनियल के बीच खासा लोकप्रिय एप स्नैपचैट एक साथ 16 लोगों को वीडियो चैट से जोड़ने का मौका देता है.

from gadgets https://ift.tt/2LKS71t
No comments:
Post a Comment