Sunday, July 15, 2018

किराने के सामान पर Amazon Prime अपने यूजर्स को दे रहा है 50 प्रतिशत की छूट

नई दिल्ली: ऑनलाइन मार्केटप्लेस एमेजन कल यानी 16 जुलाई को अपने प्राइम डे सेल में ग्राहकों के लिए डिस्काउंट को दोगुना करने जा रहा है. पहले एमेजन की ई- कॉमर्स वेबसाइट की डील के बाद अब कंपनी किराने के सामान पर भी यूजर्स को 50 प्रतिशत का ऑफ देने जा रही है.

ऑफर का ऐलान करते हुए एमेजन इंडिया में FMCG के डायरेक्टर सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि मार्केटप्लेस में काफी अच्छे डील्स मिलने की उम्मीद है जिसमें FMCG प्रोडक्ट्स शामिल हैं जैसे फूड, किराने का सामान, दाल, ब्यूटी, पर्सनल केयर, बेबी केयर, और डिटर्जेंट.  सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि निविया, काया, सफोला ओट्स जैसे ब्रॉंड्स पर यूजर को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. बता दें कि ये ऑफर सिर्फ एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए है. सेल की अगर बात करें तो सेल कुल 36 घंटो तक चलेगी.

कंपनी ने कहा है कि इन डील्स के अलावा यूजर्स को 2600 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा जो एमेजन पर FMCG के प्रोडक्ट्स की खरीददारी 1000 रूपये या उससे अधिक की करते हैं.

एमेजन के जरिए दिए जा रहे डिस्काउंट की वजह से बाजार में हलचल मच गई है. बाजार में मौजूद सामान बेचने वाले लोगों का कहना है कि इससे हमारे काम पर असर तो पड़ेगा ही लेकिन इसके चलते हम किसी भी तरह की छूट अपने सामान पर नहीं देने वाले हैं. हम जिस रेट में ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं हम वैसे ही देंगे. एमेजन की वजह से हमारे रेट में कोई बदलाव नहीं आएगा.

from gadgets https://ift.tt/2JpQWiD

No comments:

Post a Comment