Friday, July 13, 2018

Xiaomi ने रेडमी नोट 5 और प्रो यूजर्स को MIUI 10 ग्लोबल बीटा डाउनग्रेड करने से किया मना, कहा- फोन हो सकता है खराब

नई दिल्ली: शाओमी ने रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स को MIUI 10 के डाउनग्रेड को लेकर चेतावनी दी है और एंटी रोलबैक फीचर की घोषणा की है. नए पॉलिसी के अनुसार MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.7.6 टेस्टर्स इन हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और कहा है कि यूजर्स अपने ROM को पहले वाले वर्जन या बीटा वर्जन में डाउनग्रेड नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने ये कदम उठाते हुए कहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि जिससे सिस्टम में कोई खराबी न आए और यूजर्स को अपना फोन चलाने में कोई दिक्कत न हो. शाओमी के इस नए पॉलिसी का असर रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स को हो सकता है.

शाओमी ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा है कि एंटी रोलबैक प्रोटेक्शन सिर्फ सिस्टम स्टैबिलिटी और डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए है. कंपनी इसके लिए दोनों हैंडसेट यूजर्स को चेतावनी दे रही है कि वो ऐसा कदम न उठाएं और MIUI ग्लोबल बीटा 8.7.6 से डाउनग्रेड न करें. वहीं जिन यूजर्स ने अपडेट के बाद फोन को पुराने अपडेट में बदल दिया है और फोन में दिक्कत आ रही है वो शाओमी के सर्विस सेंटर जाकर इससे निजात पा सकते हैं.

इस खराबी से बचने के लिए रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बूटलोडर को अनलॉक कर सकते हैं और ग्लोबल बीटा में अपग्रेड करने से पहले एक और एक और ROM को फ्लैश कर सकते हैं.

पिछले महीने ही शाओमी ने MIUI 10 का लेटेस्ट वर्जन रोलआउट करना शुरू किया था. हालांकि डाउनग्रेडिंग ऑप्शन अब उपलब्ध नहीं है लेकिन MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.7.6 में अपग्रेड करने से पहले यूजर्स को सावधानी बरतनी होगी.

from gadgets https://ift.tt/2N8vcKr

No comments:

Post a Comment