नई दिल्ली: ट्विटर यूजर्स आनेवाले दिनों में अपने फॉलोअर्स की लिस्ट में गिरावट देख सकते हैं. ट्विटर ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि वो सभी अकाउंट्स में से उन फॉलोअर्स को हमेशा के लिए हटा देगा जिनको उसने किसी कारण से पहले लॉक किया था. ट्विटर ने इस कदम को इसलिए उठाया है ताकि संदेहजनक और इंएक्टिव अकाउंट्स को हमेशा के लिए हटाया जा सके.

ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि अकाउंट में संदेहजनक गतिविधि और बदलाव को देखने के बाद ही उसे लॉक किया गया है जिसमें कई बड़े ट्वीट्स और अनचाही रिप्लाई शामिल हैं. ट्विटर ने आगे कहा कि ऐसे बदलावों को देखते हुए पहले हमने अपनी तरफ से यूजर्स तक इसकी सूचना पहुंचाई. हमारी सूचना पर जिन यूजर्स ने अकाउंट वेरिफाइ नहीं किया या पासवर्ड नहीं बदला, उन अकाउंट्स को हमने फौरन बंद कर दिया. अब ये बंद अकाउंट्स किसी की फॉलोअर लिस्ट में भी नहीं दिखेंगे.

अकाउंट लॉक होने के नुकसान?

ट्विटर के जरिए अकाउंट को एक बार लॉक किए जाने के बाद यूजर उस अकाउंट को पासवर्ड की मदद से भी नहीं खोल पाएगा. और न ही इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पोस्ट कर पाएगा. ट्विटर ने इसके जवाब में कहा कि अकाउंट को तभी अनलॉक किया जा सकता है जब उसे अकाउंट यूजर या ऑनर के जरिए वेरिफाई किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने ऐसे कई लोगों के अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया था जिनकी उम्र 13 साल के नीचे थी. ऐसा यूरूपियन प्राइवेसी नियम के तहत किया गया था.

ट्विटर का जवाब

ट्विटर ने अपने ऑफिशल हैंडल से लिखा, 'हम ट्विटर पर भरोसे को बनाने और स्वस्थ चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. फॉलोवर्स की संख्या सही-सही होनी चाहिए. हम बंद हुए अकाउंट्स को फॉलोवर्स लिस्ट से हटा रहे हैं.'

What are locked accounts?
When we see sudden changes in behavior, we lock accounts. We reach out to the owners of the accounts and unless they validate the account and reset their passwords, we keep them locked with no ability to log in. — Twitter (@Twitter) July 11, 2018

ट्विटर ने बताया कि जब हमें किसी अकाउंट के व्यवहार में अचानक बदलाव देखते हैं तो उसे लॉक यानी बंद कर देते हैं. इसके बाद ट्विटर उन अकाउंट होल्डर्स से अपनी पहचान स्थापित करने को कहता है. पहचान स्थापित करने में विफल रहने वाले अकाउंट्स बंद पड़े रहते हैं और उनमें लॉग इन नहीं हो सकता.

ट्विटर की प्रवक्ता विजया गड्ढे ने कहा कि इन अकाउंट को तभी लॉक किया गया जब इनमें अचानक से कोई गतिविधि देखी गई. विजया ने आगे कहा कि इन अकाउंट को तब तक लॉक करके रखा जाएगा जब तक ट्विटर के माध्यम से सबकुछ ठीक नहीं हो जाता. कंपनी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि लॉक अकाउंट्स स्पैम और बॉट्स से अलग हैं क्योंकि इन अकाउंटस् को किसी असली यूजर के जरिए ही बनाया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2JeNE1N
No comments:
Post a Comment