<p style="text-align: justify;">कैलिफोर्निया/नई दिल्ली: भारत में फेक न्यूज़ के वायरल होने की वजह से हुई हत्याओं के बाद फेसबुक ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है. कंपनी ने अपने मैसेजिंग एप व्हट्सएप के फॉर्वर्डिंग फीचर में भारी बदलाव के संकेत दिए हैं. कपनी ने फैसला लिया है कि व्हाट्सएप फॉर्वर्ड फीचर को लिमिट किया जाएगा और ये सभी यूज़र्स पर लागू होगा. कंपनी ने ये फैसला मॉब लिंचिंग की उन घटनाओं के बाद लिया है जिसके पीछे व्हट्सएप पर फैली बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों को ज़िम्मेदार माना गया.</p> <p style="text-align: justify;">एक बयान में व्हाट्सएप ने कहा है कि भारत के मामले में वो एक ऐसे फीचर पर विचार कर रहा है जिससे एक बार में महज़ पांच चैट्स ही हो पाएंगे. वहीं, मैसेज के साथ आने वाले फॉर्वर्ड बटन को भी हटाए जाने पर विचार किया जा रहा है. आपको बता दें कि किसी भी देश की तुलना में भारतीय लोग व्हाट्सएप पर सबसे ज़्यादा मैसेज और मल्टीमीडिया मैसेज फॉर्वर्ड करते हैं.</p> <p style="text-align: justify;">आपको बता दें कि भारत में व्हाट्सएप पर फैली बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से 30 से ज़्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं जिसके बाद इस मैसेजिंग एप के लिए मानों आफत खड़ी हो गई. अकेले भारत भर में इस एप पर दो करोड़ से ज़्यादा लोग हैं. अफवाहों के फैलने के बाद हुईं हत्याओं के बाद आम लोगों से लेकर सरकार तक इस एप के खिलाफ हो गए हैं. ऐसे में कंपनी अफरा-तफरी में कई कदम उठा रही है.</p>
from gadgets https://ift.tt/2Ny0Scy
No comments:
Post a Comment