नई दिल्लीः रिलायंस जियो नया प्लान लेकर आया है. 99 रुपये के इस प्लान में हर दिन 500 एमबी डेटा दिया जाएगा और ये प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आएगा. ये प्लान रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन के लिए उतारा है. इससे पहले जियो के पास 49 रुपये और 153 रुपये के दो प्लान जियोफोन के लिए उपलब्ध हैं. इसके साथ ही 594 रुपये का प्लान है जो छह महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है.

जियो का 99 रुपये वाला प्लान उन यूजर के लिए है जो हर दिन 1 जीबी डेटा की खपत नहीं करते. 99 रुपये वाला प्लान 300 मैसेज और अनलिमिटेड कॉल के साथ आता है. जियो के ही 594 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा मिलता है. हालांकि इस प्लान में मैसेज नहीं दिए जाते हैं.

रिलायंस जियो ने आज जियोफोन के लिए मॉनसून ऑफर का ऐलान किया है. ऑफर के तहत ग्राहक कोई भी पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करके जियोफोन पा सकते हैं. जियो की वेबसाइट पर जा कर ग्राहक मॉनसून ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस ऑफर में नया जियो फोन महज 501 रुपये में पाया जा सकेगा. इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक अपना पुराना फीचर फोन बदल कर ब्रांड न्यू जियोफोन खरीद सकता है. इसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर में महज 501 रुपये में पाया जा सकता है. रिलायंस को रिटेल स्टोर से कस्टमर खरीद सकेंगे. ये ऑफर भारत की उन आबादी को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और इसे अपग्रेड करना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए मौका है कि वो जियो का 4G VoLTE फीचर फोन एक तिहाई कीमत में खरीद सकते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2mzoQIO
No comments:
Post a Comment