नई दिल्ली: ओप्पो ने अपना फ्लैगशिप डिवाइस ओप्पो फाइंड X को आखिरकार आज लॉन्च कर ही दिया. ओप्पो के प्रोडक्ट मैनेजर रिषब श्रीवास्तव ने फाइंड X के लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन के बारे में लोगों को जानकारी दी. ओप्पो मोटोराइज़्ड टेक्नॉलजी को प्रमोट कर रहा है जिसकी मदद से बिना नॉच की सुविधा से फेशिल रिकॉग्निशन टेक्नॉलजी को लागू किया जा सकता है.

मोटोराइज्ड कैमरे में फ्रंट और रियर मॉड्यूल के लिए पॉप अप कैमरा दिया गया है. बता दें कि इस फीचर के साथ अभी तक किसी भी कंपनी ने ऐसा कोई स्मार्टफोन बाजार में नहीं उतारा है. ओप्पो का 3डी स्टील्थ कैमरा फिंगरप्रिंट सेसंर से ज्यादा एक्यूरेट है तो वहीं आप यूजर डेटा की सिक्योरिटी के लिए आप एप्स को हाइड भी कर सकते हैं. फोन में VOOC फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है, तो वहीं फोन स्नैपड्रैग्न 845 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो और एंड्रॉयड पी का सपोर्ट दिया गया है.

#OPPOFindX Automobile Lamborghini Edition was revealed, this is the first exclusive strategic partnership between a leading smartphone brand and a premium Supercar brand. pic.twitter.com/PEOBdJzKLV
— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) July 12, 2018

कीमत

फोन के अगर कीमत की बात करें तो फोन भारतीय ग्राहक इस फोन को 59,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. ओप्पो फाइंड एक्स ऑनलाइन और ऑफलाइन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव होगा और ऑफलाइन के एक दिन पहले से ही फोन ऑनलाइन मिलना शुरू हो जाएगा. फ्लिपकार्ट पर फोन 25 जुलाई से मिलेगा. बता दें कि कंपनी ने ओप्पो फाइंड X ऑटोमोबिल लैम्बॉर्गिनी एडिशन को भी भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च किया गया है.

फोन के स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल नैनो सिम का ऑप्शन है. फाइंड एक्स कलरOS 5.01 बेस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है. फोन में 6.42 इंच का फुल HD+ 1080x2340 रेजॉल्यूशन है जो एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 का है. फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रैग्न 845 SoC एड्रिनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ आता है.

Bringing to you the future with 19.5:9 Panoramic Arc Screen and a screen-to-body ratio of 93.8%. Isn't it great? #OPPOFindX pic.twitter.com/nKHrdI5WSp
— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) July 12, 2018
कैमरे की अगर बात करें तो Oppo Find X में 16+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ 2.0 व एफ 2.2 अपर्चर दिया गया है. साथ में एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन रिकॉग्निशन तकनीक भी इस्तेमाल हुई है. फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ 2.0 अपर्चर मिलेगा. यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी बेहतर भूमिका निभाएगा.
स्मार्टफोन में 3730 एमएएच की बैटरी है. वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस हैं. Oppo Find X का वज़न 186 ग्राम है.

from gadgets https://ift.tt/2NKW3xp
No comments:
Post a Comment