Tuesday, July 17, 2018

Flipkart Sale: शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो अब सिर्फ 2,249 रुपये में खरीदें, बस बेचना होगा अपना पुराना Oneplus फोन

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> ई- कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने एक अलग तरह का एक्सचेंज ऑफर दिया है जिसमें आप काफी कम कीमत पर शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को खरीद सकते हैं. शाओमी के स्मार्टफोन को आप सिर्फ 2,249 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. लेकिन ऐसा सिर्फ तभी हो सकता है जब आप अपने वनप्लस 5 टी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करेंगे. हालांकि फोन पर एसबीआई की तरफ से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे फोन की कीमत और कम यानी की 749 रुपये हो जाएगी.</p> <p style="text-align: justify;">शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो 4 जीबी रैम और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर सबसे ज्यादा यानी की 12,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. बता दें कि इस एक्सचेंज ऑफर में आईफोन 6S प्लस और गूगल पिक्सल 2 से भी ज्यादा पैसे वनप्लस के स्मार्टफोन को मिल रहे हैं. वनप्लस 5 टी को बदलने पर यूजर को 12,850 रुपये मिलेंग तो वहीं वनप्लस 5 टी को बदलने पर यूजर को 11,900 रुपये की कीमत चुकाई जाएगी. हालांकि इस एक्सचेंज ऑफर में यूजर को अपने दो साल पुराने वनप्लस 3 टी पर 9,050 रुपये मिल रहे हैं, जो आईफोन 6 एस प्लस से ज्यादा है जिसकी कीमत 8,750 रुपये है.</p>

from gadgets https://ift.tt/2zPsyrh

No comments:

Post a Comment