Tuesday, July 10, 2018

Apple अपने दो बेहतरीन iPhone को इस साल बंद करने वाला है-रिपोर्ट

नई दिल्लीः आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है. इस दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल अपने तीन नए आईफोन उतार सकती है जिसमें 6.1 इंच एलसीडी डिस्प्ले वाला आईफोन, 5.8 इंच वाला आईफोन X का सक्सेसर और 6.5 इंच वाला आईफोन X प्लस. एक ताजा इनवेस्टर नोट में सामने आया है कि इन नए आईफोन्स की  मांग बाजार में ज्यादा हो सकती है जिसे ध्यान में रखते हुए एपल आईफोन SE, आईफोन X को डिस्कंटीन्यू यानी इन दोनों मॉडल की बिक्री रोकी जा सकती है. जिसका मतलब है कि आने वाले नए फोन की बाजार में किसी औपचारिक जानकारी के बिना ही बढ़ती मांग को देखकर इन दो पुराने आईफोन मॉडल को कंपनी बंद कर सकती है.

ब्यूफिन रिचर्ज की ओर से सामने आए एक इनवेस्टर नोट की मानें तो एपल के इस साल आने वाले आईफोन की ज्यादा मांग होगी. एपल अपने इस लॉन्च होन वाले तीनों आईफोन की लगभग 28 मिलियन यानी 2.8 करोड़ यूनिट बनाएगी. इस साल के चाथे क्वार्टर में कंपनी 6.3 करोड़ आईफोन यूनिट बनाएगी और साल 2019 के पहले क्वार्टर में 4.6 करोड़ आईफोन यूनिट कंपनी की ओर से बनाई जाएंगी. इस तरह कुल 9.1 करोड़ नए लॉन्च बोन वाले आईफोन इस साल बनाए जाएंगे वहीं इस साल और अगले साल के 6 महीनों को जोड़ दें तो इस डेढ़ सालों में 9.2 करोड़ आईफोन यूनिट एपल तैयार करेगी.

रिपोर्ट का कहना है कि जिन-जिन यूजर्स को आईफोन X का डिस्प्ले ज्यादा छोटा लग रहा है वे आईफोन 11 प्लस की ओर स्विच करेंगे.

रिसर्चर की मानें तो नए तीन आईफोन की आने वाले चार क्वार्टर में 20 मिलियन (2 करोड़), 60 मिलियन (6 करोड़), 45 मिलियन (4.5 करोड़) और 40 मिलियन (4.0 करोड़) शिपमेंट हो सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस साल के तीसरे क्वार्टर में आईफोन X और आईफोन SE बंद किया जा सकता है. आईफोन X अभी एपल का बाजार में सबसे मंहगा हैंडसेट है बंद कर देगा. वहीं, आईफोन SE कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन है जो बंद हो सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2JcBlCX

No comments:

Post a Comment