Monday, July 16, 2018

Amazon Prime Day Sale: JioFi डोंगल बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका

नई दिल्लीः अगर आप जियो का डोंगल JioFi खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी एमेजन इंडिया पर चल रही एमेजन की प्राइम डे सेल में आपके पास सबसे बेहतरीन मौका है. जियो का ये डोंगल इस सेल में अपनी अबतक की बेहद कम कीमत में उपलब्ध है, यहां इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है. इससे पहले इस डिवाइस की कीमत रिलायंस जियो की ओर से घटाकर 999 रुपये कर दी गई थी. याद रहे कि एमेजन प्राइम डे सेल 16 जुलाई की दोपहर 12 बजे से शुरु हुई है और 17 जुलाई की रात 12 बजे तक ये उपलब्ध होगी.

खास बात ये है कि ये सेल सिर्फ एमेजन प्राइम मेंबर के लिए ही होगी. एमेजन के पास सालाना और महीने हिसाब से एक प्लान है. 129 रुपये में एमेजन प्राइम का एक महीना के लिए सब्सक्रीप्शन पा सकते हैं वहीं सालाना सब्सक्रीप्शन के लिए 999 रुपये देने होंगे. ये

हाल ही में जियो की ओर से JioFi के लिए नए ऑफर का ऐलान किया गया है कि जियोफाई हॉटस्पॉट को यूजर्स अब 999 रुपये नहीं बल्कि सिर्फ 499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. ऑफर की अगर बात करें तो इसका फायदा सिर्फ वो यूजर्स ही उठा पाएंगे जो जियो का नया पोस्टपेड कनेक्शन लेंगे और फिर उसका इस्तेमाल जियोफाई डिवाइस में करेंगे. जियो पोस्टपेड यूजर्स को ऑफर के साथ कैशबैक की भी सुविधा मिल रही है. यूजर्स अपने पोस्टपेड अकाउंट की मदद से 500 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं. लेकिन ये कैशबैक लगातार 12 बिलिंग साइकल पूरे करने के बाद ही मिलेगा.

अगर आप जियो के पोस्टपेड ग्राहक नही्ं है तो एमेजन प3ाइम डे सेल JioFi खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका है.

from gadgets https://ift.tt/2L0qIsR

No comments:

Post a Comment