Tuesday, July 31, 2018

75 रुपये में Airtel दे रहा है 1GB 4 जी डेटा और 28 दिनों के लिए फ्री वॉयस कॉल

नई दिल्ली: एयरटेल अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए 75 रुपये का नया प्लान लेकर आया है. 75 रुपये के इस नए प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है. रिपोर्ट के अनुसार एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान में यूजर्स  300 मिनट का फ्री वॉयस कॉलिंग, लिमिटेड डेटा और SMS की सुविधा दे रहा है.

75 रुपये के नए प्लान के अनुसार यूजर्स को 28 दिनों के लिए 1 जीबी 2जी/3जी/4जी डेटा और 100SMS की सुविधा मिलती है. बता दें कि आइडिया ने भी कुछ दिनों पहले 75 रुपये का प्लान लॉन्च किया था. आइडिया अपने प्लान में यूजर्स को 300 मिनट फ्री वॉयस कॉल, 1 जीबी 4जी डेटा और 100SMS की सुविधा दे रहा है . प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है.

BSNL का 75 रुपये का प्लान

ये प्लान बिना एफयूपी लिमिट के साथ आता है. प्लान की वैधता 15 दिनों के लिए है. लेकिन ये मुंबई और दिल्ली यूजर्स के लिए वैध नहीं है. 75 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 10 जीबी 3जी डेटा दिया जा रहा है तो वहीं 15 दिनों के लिए 500SMS की सुविधा भी. वहीं प्लान की वैधता बढ़ाने के लिए यूजर्स STV प्लान का रिचार्ज करवा सकते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को 98,99,118,139,187 और 198 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा. इसमें यूजर्स को और 90 दिन की वैधता मिलेगी. वहीं 180 दिनों के लिए यूजर्स को 319,333,349,395,444,447 और 551 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ेगा. बीएसएनएल का 75 रुपये का प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में मौजूद नहीं है.

from gadgets https://ift.tt/2KgozDR

कैसे करें WhatsApp ग्रुप कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल

नई दिल्ली: व्हॉट्सएप ग्रुप कॉलिंग फीचर को फिलहाल बीटा मोड पर रखा गया है. कंपनी ने आखिरकार एप के ओरिजिनल वर्जन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है जिसमें एंड्रॉयड और iOS डिवाइस शामिल है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अब एक साथ कई लोगों से बात कर सकते हैं. तो अगर आपको नहीं पता है कि एक साथ इतने सारे लोगों से कैसे बात करना है तो ये रहें वो स्टेप्स

क्या है जरूरी:

गूगल प्ले स्टोर से व्हॉट्सएप के लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर लें. साथ में आपके पास इंटरनेट कनेक्शन की भी सुविधा होनी चाहिए.

क्या करें:

व्हॉट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉल के लिए सबसे पहले आपको एक अकेला कॉल करना होगा यानी की पहली बार किसी एक व्यक्ति को कॉल करना होगा जिसके बाद आप कई सारे और लोगों को भी जोड़ सकते हैं.

वॉयस ग्रुप कॉल कैसे करें:

लॉन्चर से व्हॉट्सएप को खोलें.

जिसे कॉल करना चाहते हैं उसे कॉल करें.

टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए वॉयस कॉल ऑप्शन पर क्लिक करें.

एक बार कॉल कनेक्ट होने के बाद राइट साइड के बटन पर एड पार्टिसिपेंट पर टैप करें.

इसके बाद दूसरे पार्टिसिपेंट को जोड़ने के लिए बटन पर क्लिक करें.

अगर आप एक साथ 4 लोगों को जोड़ना चाहते हैं तो स्टेप को दोबारा करें.

वीडियो ग्रुप कॉल:

लॉन्चर से व्हॉट्सएप को खोलें.

कॉल टैब को खोलें और डायलर बटन पर क्लिक करें.

इसके बाद पहले पार्टिसिपेंट को सेलेक्ट करें और वीडियो बटन की मदद से कॉल शुरू करें.

इसके बाद एड पार्टिसिपेंट की मदद से लोगों को जोड़े. इसको एड बटन की मदद से किया जा सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2KfTb8t

अब सिर्फ 69 रुपये में खरीदें स्पीकर, फिटनेस ट्रैकर, इयरफोन और ये गैजेट्स

इंटरनेट सेंसेशन साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम के ज़रिए अपनी झलकियां शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो स्विमिंग पूल के पास खड़ी नज़र आ रही हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

from gadgets https://ift.tt/2voWFAq

Samsung Galaxy A (2019) ट्रिपल रियर कैमरा और इन डिस्प्ले सेंसर के साथ आ सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली: स्मार्टफोन मार्केट में हुवावे, वीवो और ओप्पो ऐसी कुछ कंपनियां है जो कई नए फीचर्स के साथ नए- नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. तो वहीं ये स्मार्टफोन सैंमसंग जैसी बड़ी कंपनी को भी टक्कर दे रही है. जिसकी वजह से सैमसंग को मार्केट में इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए बार बार अपने फीचर्स और स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव करना पड़ रहा है.

साउथ कोरियन टेक जाएंट सैमसंग हाइ एंड फीचर्स पर काम कर रहा है जिसमें ट्रिपल कैमरा और इन डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं. और ये सबकुछ एक बजट स्मार्टफोन के रूप में मिलेगा. बता दें कि कंपनी 2019 में गैलेक्सी ए सीरीज में दो नए की फीचर्स लेकर आनेवाली है जिसमें सुपर वाइड एंगल ट्रिपल लेंस कैमरे की सुविधा दी गई है तो वहीं ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनिंग भी. ये फीचर्स अगले साल लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस 10+ भी आऐंगे.

हालांकि रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि सैमसंग अपने हाय एंड फिचर्स पर काम कर रहा है जिसमें फ्लैगशिप और बजट स्मार्टफोन दोनों शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी एस 10 अल्ट्रासोनिक स्कैनर के साथ आता है. गैलेक्सी ए (2019) में एडवांस ऑपटिकल सेंसर की सुविधा मिलेगी.

from gadgets https://ift.tt/2LHGklm

Honor Note 10 हुआ लॉन्च, फोन की खास बात 5000mAh की बैटरी

नई दिल्ली: हुवावे के सबब्रैंड ऑनर ने अपना फ्लैगशिप डिवाइस ऑनर नोट 10 को अपने घरेलू देश चीन में लॉन्च कर दिया है. ये फोन ऑनर नोट 8 का अगला वर्जन है जिसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था.

ऑनर 10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

ऑनर 10 की शुरूआती कीत 28,100 रुपये है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. इसमें दो और वेरिएंट है जो 6जीबी रैम+ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं. दोनों वेरिएंट की कीमत 33,100 रुपये और 36,100 रुपये है. हैंडसेट 3 अगस्त से वी मॉल, जिंगडॉंग, सुईनिंग और दूसरे ई- कॉमर्स वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशन

ऑनर 10 में 6.9 इंच का एमोलेड स्क्रीन फुल HD+ रेजॉल्यूशन है जो 2160 x 1080 पिकसल्स और 18:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. फोन में ऑक्टा कोर हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो माली जी72 जीपीयू के साथ आता है. हैंडसेट में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं. कैमरे का अगर बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो मल्टीपल ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोड्स के साथ आता है. बैक पर भी डुअल कैमरा दिया गया है जो 24 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है. कैमरे में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है.

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और EMUI 8.1 पर स्मार्टफोन काम करता है. फोन डुअल सिम सपोर्ट और तीन कलर वेरिएंट में आता है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, फैंटम ब्लू और लिलि वाइट शामिल है. ऑनर 10 में 5000mAh की बैटरी है जो इसे और खास बनाती है.

from gadgets https://ift.tt/2LFxjcz

WhatsApp कॉल का इस्तेमाल करने वाले एक दिन में खर्च करते हैं 2 बिलियन मिनट

नई दिल्ली: दुनियाभर में व्हॉट्सएप का इस्तेमाल करने वाले कुल 1.3 बिलियन यूजर्स हैं. जहां एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि यूजर्स एक दिन में 2 बिलियन मिटन सिर्फ व्हॉट्सएप कॉल करने में ही बिता देते हैं. फेसबुक अधिकृत व्हॉट्सएप वॉयस और वीडियो कॉल के लिए आज से ग्रुप कॉल की शुरूआत कर रही है.

कुछ सालों से लोग व्हॉट्सएप पर वीडियो और वॉयस कॉल का फायदा उठा रहे हैं. बता दें कि व्हॉट्सएप कॉल पर एक यूजर एक दिन में 2 बिलियन मिनट का इस्तेमाल करता है. हम काफी खुश हैं क्योंकि आज से हमारा प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए वॉयस और वीडियो के लिए ग्रुप कॉल की सुविधा देने जा रहा है.

एक यूजर एक ग्रुप कॉल में 4 लोगों से बात कर सकता है. जहां उसे सबसे पहले एक यूजर को कॉल करना होगा और फिर धीरे धीरे वो दूसरे तीन यूजर्स को भी जोड़ सकता है.

ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया गया है कि ग्रुप कॉल एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होता है जो किसी भी नेटवर्क कंडीशन में काम करने में सक्षम होगा. ये फीचर आईफोन और एंड्रॉयड वर्जन्स के लिए चालू कर दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2M4c2Fy

आधार चैलेंज विवाद के बीच UIDAI ने जारी की एडवाइजरी, कहा- आधार नंबर सोशल मीडिया पर ना करें शेयर

नई दिल्लीः टेलीकॉम रेगूलेटरी ट्राई चीफ के हैकिंग चैलेंज विवाद के बाद अब आधार की मॉनिटरिंग बॉडी यूआईडीएआई ने एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में लोगों को अपना आधार नंबर सोशल मीडिया या इंटरनेट के किसी प्लेटफॉर्म पर शेयर करने से मना किया गया है.

UIDAI ने ट्वीट करते हुए कहा है, ''लोगों को अपने आधार नंबर को किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पोस्ट नहीं करना चाहिए.'' इस एडवाइजरी को ऐसे वक्त में जारी किया गया है जब ट्राई चीफ आरएस शर्मा के आधार नंबर से एक फ्रेंच हैकर ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर इसे सार्वजनिक कर दी. इस वाकया के संदर्भ में UIDAI ने कहा, ''ऐसी गतिविधियां उचित नहीं होती और ऐसा करने से बचना चाहिए. कानून के मुताबिक ऐसा करना ठीक नहीं है. आधार एक विशेष पहचान है जिसके जरिए किसी की पहचान करके उसे कई विभिन्न तरह के फायदे, सब्सिडी दी जाती है. किसी और के आधार का इस्तेमाल करना धोखाधड़ी माना जाता है जिसके लिए ऐसा करने वालों को आधार एक्ट और आईपीसी के तहत सजा मिलने का प्रावधान है.''

कैसे शुरु हुआ ये विवाद?

दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी की ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने शनिवार को अपना आधार नंबर एक चैलेंज के साथ ट्वीट किया और लिखा कि अब कोई भी इस नंबर का गलत इस्तेमाल करके दिखाए और निजी जानकारी लीक कर दिखाए. इलियट एल्डरसन नाम के फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ '@एफएसओसी131वाई' ने शर्मा के आधार नंबर के जरिये उनके निजी जीवन से जुड़े कई आंकड़े जुटाकर सार्वजनिक कर दिए. इसमें शर्मा का पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर आदि शामिल है. उन्होंने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं.

एल्डरसन ने लिखा, "आधार संख्या असुरक्षित है. लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं. मैं यही रुकता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है." फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर के इस जवाब के बाद शर्मा ने न तो लोगों के कॉल का जवाब दिया और नहीं किसी मैसेज का.

शर्मा का चैलेंज ऐसे वक्त में आया है जब श्रीकृष्णा कमेटी ने डेटा प्रोटेक्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2OsU0hE

8 अगस्त को लॉन्च होने वाला शाओमी Mi A2 होगा एमेजन एक्सक्लुसिव, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली: शाओमी Mi A2 भारत में 8 अगस्त को लॉन्च होगा और इस लॉन्च से पहले ये सामने आ गया है कि आने वाला शाओमी फोन एमेजन इंडिया एक्सक्लुसिव होगा. ऑनलाइन रिटेलर एमेजन ने इसके लिए एक वेबपेज तैयार किया है जिसमें 8 अगस्त का जिक्र करते हुए 'नोटिफाई मी' का विकल्प दिया गया है. शाओमी ने बीते दिनों स्पेन में एक इवेंट के दौरान स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन Mi A2 और Mi A2 लाइट उतारा था.

शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने हाल ही में ट्वीट करके ये बताया था कि Mi A2 भारत में 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इससे ये साफ हो गया है कि इसका कमतर वर्जन Mi A2 लाइट भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा. एमेजन के वेबपेज पर इस स्मार्टफोन की कीमत सहित कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. इसमें जिक्र है कि आने वाले फोन में फास्ट प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम होगा.

शाओमी Mi A2 की कीमत क्या हो सकती है? शाओमी के Mi A2 की अगर कीमत की बात करें तो यूजर्स इस फोन को 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज के साथ 20,00 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को यूजर 22,500 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 28,100 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन शाओमी Mi A2 में 5.99 इंच का डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है. प्रोटेक्शन के लिए फोन में 2.5 डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुविधा दी गई है. डुअल सिम नैनो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है. फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैग्न 660 SoC की सुविधा दी गई है. फोन के अगर खास फीचर की बात करें तो फोन में फोटोग्राफी के लिए एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 20 मेगापिक्सल के साथ आता है.

फोन में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है. फोन के बैक में एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सोनी IMX486 सेंसर के साथ आता है. रियर कैमरा सेटअप फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट की सुविधा दी गई है. बैटरी की अगर बात करें तो फोन में 2010mAh की बैटरी दी गई है जो 3.0 क्विकचार्ज सपोर्ट के साथ आता है. फोन 30 मिनट के भीतर 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है.

कनेक्टिविटी के मामले में Mi A2 में 4G LTE, डुअल बैंड वाईफाई a/b/g/n/ac, वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, हालांकि इस बार फोन में 3.5mm का जैक नहीं दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2mXl2kP

WhatsApp पर आया ग्रुप वीडियो/वॉयस कॉल फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

नई दिल्लीः मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस कॉल और वीडियो कॉल का फीचर आ चुका है. इस मोस्ट अवेटेड फीचर को पिछले साल अक्टूबर में सबसे पहले स्पॉट किया गया था और इस साल फेसबुक के F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मार्क जकरबर्ग ने इसकी औपचारिक जानकारकी दी. अब दो महीने के इंतजार के बाद ये फीचर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है.

ग्रुप कॉल में एक साल चार लोगों के साथ वायस कॉल या वीडियो कॉल की जा सकती है. व्हाट्सएप का दावा है कि लगभग 200 करोड़ मिनट यूजर्स व्हाट्सएप कॉल में खर्च करते हैं. ऐसे में ग्रुप फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. व्हाट्सएप ने साल 2016 में वीडियो कॉल उतारा था और इसे पर्सनल वीडियो चैट यानी वन-ट-वन कंम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन अब ये एक साथ चार लोगों को कॉल करने में सक्षम होगा.

व्हाट्सएप का कहना है कि इस वीडियो कॉल को इंजीनियरों ने इस तरह डिजाइन किया है कि ये स्लो इंटरनेट नेटवर्क पर भी काम कर सकता है. इसके साथ ही यूजर की हर कॉल एंड-टू-एंड एनक्रीप्टेड होगी जैसा कि व्हाट्सएप चैट में होता है. इसे सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही जान सकते है ये डेटा कंपनी के सर्वर पर भी इकट्ठा नहीं किया जाता.

कैसे करें ग्रुप कॉल?

व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो या वॉयस कॉल करें. कॉल शुरु होते ही स्क्रीन पर ऊपर की ओर दाएं एक आइकन नजर आएगा जिसकी मदद से कॉल में किसी अन्य पार्टिसिपेंट को जोड़ा जा सकता है. दूसरे शख्स के कॉल पर जुड़ते ही ऊपर दायीं ओर नए पार्टिसिपेंट का नाम नजर आएगा. इसी तरह तीसरे शख्स को एक साथ कॉल पर जोड़ा जा सकता है.

एक साथ कुल चार लोग एक वॉयस और वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं. इस नए फीचर के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप का नया वर्जन डाउनलोड करना होगा, जिसे गूगल के प्ले स्टोरे से जाकर अपडेट किया जा सकता है.

इसकी तुलना बाकी वीडियो चैट मुहैया करान वाले एप ये करें तो फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप वीडियो कॉल मेम 50 लोगों को जोड़ा जा सकता है, एपल के फेसटाइम पर ये संख्या 25 है यानी 25 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं. स्काइप पर एक साथ 25 लोग वीडियो कॉल कर सकते हैं तो वहीं मिलेनियल के बीच खासा लोकप्रिय एप स्नैपचैट एक साथ 16 लोगों को वीडियो चैट से जोड़ने का मौका देता है.

from gadgets https://ift.tt/2LKS71t

Monday, July 30, 2018

एयरटेल लाया लॉन्ग-टर्म वाला टैरिफ प्लान, 597 रुपये में 168 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और डेटा

नई दिल्ली: एयरटेल ने उन यूजर्स के लिए नया प्लान उतारा है जो हर महीने रिचार्ज नहीं कराना चाहते. 597 रुपये की कीमत के साथ आने वाला ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है जिसकी वैधता 168 दिन तक के लिए होगी. ये प्रीपेड प्लान कुछ चुनिंदा एयरटेल सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 597 रुपये के प्लान में एयरटेल के कस्टमर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल , 100 मैसेज और 10 जीबी डेटा दिया जाएगा. इस प्लान में डेटा को लेकर कोई प्रतिदिन लिमिट नहीं तय की गई है ऐसे में 168 दिनों तक यूजर्स अपनी जरुरत के मुताबिक कभी भी ये डेटा इस्तेमाल कर सकते है.

एयरटेल का ऐसा ही दूसरा लॉन्ग-टर्म प्लान बाजार में उपलब्ध है जो 995 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल दिया जाता है. इतना ही नहीं इसमें हर महीने 1 जीबी डेटा भी दिया जाता है. इस तरह 180 दिनों में यूजर को कुल 6 जीबी डेटा मिलता है. 597 रुपये वाला ये प्लान इससे काफी बेहतर है. इतनी कीमत में ज्यादा डेटा और लगभग एक जैसी ही वैलिडिटी मिल रही है.

रिलायंस जियो के लॉन्ग-टर्म प्लान से इसकी तुलना करें तो जियो के 999 रुपये में 60 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 मैसेज हर दिन दिए जा रहे है. ये प्लान 90 दिन यानी तीन महीने के लिए ही आता है. वहीं दूसरी ओर वोडाफोन के 509 रुपये वाले प्लान का जिक्र करें तो इसमें 1.4 जीबी डेटा रोजाना, अनलिमिटेड कॉल 90 दिनों के लिए दिए जाते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2K7MuWe

ग्लास बॉडी, नॉच वाले Honor 9N की कल भारत में होगी पहली बिक्री, यहां जानें कैसे खरीदें?

नई दिल्लीः ऑनर 9N को हाल ही में ऑनर ने भारत में लॉन्च किया है ये ऑनर 9i (2018) का भारतीय वर्जन है. कल यानी 31 जुलाई को ये स्मार्टफोन पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ऑनर 9N मोटल बॉडी और डिस्प्ले पर नॉच, 5.84 इंच की स्क्रीन और 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और ऑनर के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी. इसे कंपनी ने 32 जीबी स्टोरेज, 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है. ऑनर का ये फोन बाजार में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा. रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत 14,999 रुपये से शुरु होती है.

कीमत और लॉन्च ऑफर इसका बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी काी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है. 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ऑनर के इस फोन के साथ जियो ग्राहक 2200 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. इसके साथ ही फैशन वेबसाइट मिंत्रा का 1200 रुपये का कूपन भी यूजर को दिया जाएगा.

Honor 9N के स्पेसिफिकेशन ग्लास फ्रंट और बैक के साथ आने वाला ऑनर 9N काफी कुछ ऑनर 9 लाइट की तरह दिखता है. ये स्मार्टफोन 5.84 इंच की स्क्रीन के साथ आता है जिसकी रिजॉल्यूशन 2280x1080 पिक्सल है और ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 दिया गया है. इसके डिस्प्ले पर ऊपर की ओर नॉच दिया गया है जो काफी कुछ इसे ऑनर 10 जैसा लुक देता है.

ऑनर में हुआवे की प्रोसेसर चिप किरिन 659 दिया गया है जो 3 जीबी और 4 जीबी की रैम के साथ आता है. इसके तीन स्टोरेज वेरिएंट 32 जीबी , 64 जीबी और 128 जीबी दिए गए हैं.

ऑप्टिक्स की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री सेंसर दिया गया है. ये कैमरा कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खीचने में सक्षम है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ऑनर 9N EMUI 8.0 पर काम करता है जो एंड्रॉयड ओरियो 8.0 बेस्ड है.

इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है और इसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करके पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2LDZAQN

Price Cut: Snapdragon 835 और डुअल कैमरे वाला प्रीमियम फ्लैगशिप LG V30+ हुआ सस्ता

नई दिल्ली: LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने फ्लैगशिप LG V30+ की कीमत में कटौती की है जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था. 44,990 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन अब 3,000 रुपये सस्ती कीमत में उपलब्ध होगा, यानी इसे 41,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. भारत में ये स्मार्टफोन एक्सक्लुसिवली एमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसपर ई-कॉमर्स कंपनी अतिरिक्त छूट भी दे रही है.

इसकी खरीद पर 8500 रुपये की छूट एक्सचेंज ऑफर के तहत पायी जा सकती है और इसके साथ ही ईएमआई पर ये फोन खरीदने वालों के लिए ये स्मार्टफोन 1,996 रुपये/महीने की शुरुआती किस्त के साथ उपलब्ध होंगे. ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी का कैशबैक भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है. स्पेसिफिकेशन LG V30+ डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर चलता है. इसमें 6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो QH+ 1440x2880 पिक्सल के साथ आता है. इसके साथ ही ये स्क्रीन फुलविजन OLED है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 और 4 जीबी रैम दी गई है. इसके रियर पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है.

इसके कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें से एक लेंस 16 मेगापिक्सल का है जिसमें f/1.6 अपर्चर है वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का दिया गया है. इसमें 5 मेगापिक्सल का 90 डिग्री फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

LG V30+ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे बढ़ा कर 2 टीबी तक किया जा सकता है. तनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,NFC, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए है. इसमें 3300mAh की बैटरी दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2K7tMht

BSNL का Jio को झटका, 75 रुपये में 10GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

नई दिल्लीः रिलायंस जियो और पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल डेटा वॉर में आमने-सामने हैं. जियो के जवाब में बीएसएनएल एक के बाद एक सस्ते प्लान उतार रही है और अब इस कड़ी में कंपनी ने जीविता प्रीपेड प्लान उतारा है. इस प्लान की कीमत 75 रुपये है.

बीएसएनएल के इस 75 रुपये वाले प्लान में 10 जीबी 3G डेटा दिया जा रहा है इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल -एसटीडी वॉयस कॉल दी जाएंगी. इस प्लान में 500 मैसेज दिए जा रहे हैं. ये प्लान इस वक्त केवल आंध्र प्रदेश के सर्किलों के लिए उतारा गया है. बाकी सर्किलों में ये कब तक आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. जीविता प्रीपेड प्लान 15 दिन की वैधता के साथ आता है. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को कंपनी स्पेशल टैरिफ प्लान के रुप में बाकि सर्किलों में भी उतारेगी.

हाल ही में बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 171 रुपये का टैरिफ प्लान उतारा था जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा और 100 मैसेज दिया जा रहा था. ये प्लान 30 दिन की वैधता के साथ उतारा गया था. इस तरह से ये प्लान कुल 60 जीबी डेटा के साथ आता है. इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान से करें तो जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा दे रहा है जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके साथ ही जियो अपने ग्राहको को जियो एप सूट्स का फ्री एक्सेस और अनलिमिटेड कॉल देता है.

from gadgets https://ift.tt/2LxlzIR

सैमसंग इस हफ्ते लॉन्च करने वाला है नया मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी On8 (2018), जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्लीः सैमसंग इंडिया अपना नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी On8 (2018) इस हफ्ते भारत में लॉन्च कर सकता है. 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला ये स्मार्टफोन भारत में 18,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6 इंच की एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ आएगा और इसे कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ खास साझेदारी के तहत उतारा जाएगा. यानी गैलेक्सी On8 (2018) फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव होगा. सूत्रों के मुताबिक ये सैमसंग फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन की प्रोसेसर चिपसेट के साथ आएगा. पिछले दो महीने में ये सैमसंग का दूसरा ऑनलाइन-एक्सक्लुसिव स्मार्टफोन है.

इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी On6 भारत में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 14,490 रुपये रखी गई जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है . स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन6, 5.6 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 का है. फोन को स्क्रैच रेसिस्टेंट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटोक्शन दी गई है.

डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 और एक्जिनॉस प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है. हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी दी गई है. तो वहीं 4 जी, VoLTE, 3 जी, वाई फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस से फोन पूरी तरह से लैस है. अगर रिपोर्ट की मानें तो 18000 रुपये की कीमत वाले नए सैमसंग डिवाइस की बाजार में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, ओपो F7, वीवो V9 जैसे स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर होगी.

from gadgets https://ift.tt/2K6PrGz

15 के इस भारतीय मूल के अमेरिकी बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा है

नई दिल्लीः 15 साल के भारतीय मूल के अमेरिकी ने एक ऐसा कारनाम कर दिखाया है जिसकी चर्चा सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हो रही है. 15 साल की छोटी उम्र में तनिष्क अब्राहम ने शिक्षा की दुनिया में एक मिसाल कायम की है जिससे लोग हैरान है. तनिष्क ने इस उम्र में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और अब वे डॉक्टरेट की पढ़ाई शुरु करने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनिष्क अब्राहम ने अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान कैनिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल में ग्रेजुएशन की डिग्री सबसे ज्यादा डिक्टेंशन 'summa cum laude' के साथ पूरी की है. अमेरिकी चैनल फॉक्स40 से बात करते हुए उन्होंने कहा,'' यकीनन मैं काफी खुश हूं और उत्साहित हूं. मुझे अपनी इस उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस हो रहा है.''

उनके माता-पिता ने बताया कि तनिष्क पास पैशन है और हम उसका हर कदम पर साथ देते हैं. 15 साल की उम्र में तनिष्क ने एक ऐसा डिवाइस भी डिजाइन किया है जो आग में जल गए मरीजों के शरीर का तापमान बिना उन्हें छुए बता सकता है. उन्होंने नासा की साइंस वेबसाइट के लिए एस्ट्रोनॉमी पर निबंध भी लिख चुके हैं, साथ ही दुनिया के मशहूर स्पीकर्स प्लेटफॉर्म TEDx टॉक के स्पीकर भी रह चुके हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक तनिष्क अपनी पीएचडी डेविस से करेंगे और इसके बाद वह मेडिकल स्कूल भी आएंगे. उन्हें परेशानियों के निदान खोजना बेहद पसंद है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, '' मैं कैंसर और उसके नए उपचार के तरीकों का अध्ययन करना चाहता हूं ताकि कैंसर के लिए और भी बेहतर इलाज लाया जा सके.''

तनिष्क को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने डेविस ग्रेजुएट प्लान के लिए चुन लिया है जहां वे अगले पांच सालों में अपनी एमडी की पढ़ाई करेंगे.

from gadgets https://ift.tt/2Otdgf1

अब ये App बताएगा कि Whatsapp पर कौन सी न्यूज है फेक

नई दिल्ली: व्हॉट्सएप पर फेक न्यूज को लेकर एक तरफ जहां सरकार ने बिल्कुल सख्त रवैया अपना लिया है तो वहीं व्हॉट्सएप भी फेक न्यूज से लड़ने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया. लेकिन अब भारत के नई दिल्ली की एक एक्सपर्ट टीम एक ऐसे ऐप्लिकेशन पर काम कर रही है जो यूजर्स को बताएगी की व्हॉट्सएप पर आया हुआ न्यूज सच है या झूठ. पोन्नूरंगम कुमारगुरू इंद्रप्रस्थ के आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर हैं जिनकी टीम एक एप लेकर आई है जो फेक न्यूज की पहचान करेगी.

व्हाट्सएप पर अफवाहों से भीड़ के गुस्से जैसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें महाराष्ट्र के रेनपाडा गांव में बच्चा चोर होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हाल में कर्नाटक के बीदर में भीड़ ने तीन लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था. कुमारगुरु ने कहा, हम काफी संख्या में डाटा इकट्ठा कर रहे हैं. लोगों से 9354325700 नंबर पर संदेश फैलाने के लिए कहा है. इस संदेश का विश्लेषण किया जाएगा और इसी मुताबिक हम इस तरह के संदेश पर लगाम लगाने के लिए मॉडल बनाएंगे.

कुमारगुरू ने कहा कि फेक न्यूज को पहचानने के लिए कई कलर कोड्स होंगे. जिसमें ग्रीन कलर बताएगा कि मैसेज वैध है. पीले कलर का मतलब होगा की सिस्टम इसे पहचान नहीं पा रहा है. तो वहीं लाल कलर का मतलब होगा की जो भी न्यूज है वो पूरी तरह से फेक है.

वहीं उन्होंने कहा कि हम मैसेज की पूरी तरह से जांच पड़ताल करेंगे जहां इस बात का खुलासा किया जाएगा जहां URL, फॉरवर्ड मैसेज और कुछ शब्दों को देखकर ये पता चल जाएगा कि ये मैसेज पूरी तरह से फेक है.

from gadgets https://ift.tt/2mTpelJ

सोशल मीडिया पर लिखते समय बरतें सावधानी, हो सकता है आपका वीजा रिजेक्ट

नई दिल्ली: आज के इस दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग कुछ भी अपलोड करने के साथ अपने मन की बात और भड़ास दोनों निकाल सकते हैं. लेकिन कई बार यही लोग अपने पोस्ट किए गए वीडियो या लिखे हुए टेक्स्ट की वजह से पचड़े में फंस जाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब कई देशों के बॉर्डर सिक्योरिटी ऑफिशियल्स लोगों के ऑनलाइन प्रोफाइल पर नजर रख रहें हैं. इसका मकसद सिर्फ इतना है कि सोशल मीडिया पर कोई हेट स्पीच को बढ़ावा न मिले और न ही कोई व्यक्ति अतिवादी संगठन के साथ जुड़े.

अमेरिका में है कड़े कानून

अमेरिका की अगर बात करें तो उनके ऑफिशियल्स के पास ये अधिकार है कि वो आपका इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देख और चेक कर सकते हैं जिसमें सेल फोन और लैपटॉप जैसी चीजें आती हैं. ग्लोबल लॉ फर्म बेरी ऐपलमैन ऐंड लीडन (BAL) की ओर से जारी किए गए वाइट पेपर के मुताबिक अमेरिका में 2017 में सीमा अधिकारियों द्वारा 30,200 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को चेक किया गया, जो बीते साल के मुकाबले 58 फीसदी अधिक है.

साल 2015 में यही ऑकड़ा 8500 केस का था. जो रोजाना बढ़ता चला गया. 31 मार्च तक की अगर बात करें तो साल 2018 के पहले 6 महीनों में कुल 15000 सर्च किए गए. हालांकि इसमें एक बात देखी गई कि जितने भी लोग अमेरिका देश में गए या वहां से बाहर आए बॉर्डर पर उनके सेल फोन को चेक किया गया.

अधिकारी कर सकता है आपका फोन और लैपटॉप चेक

बेरी ऐपलमैन ऐंड लीडन यानी की BAL कंपनियों को ये निर्देश देता है कि ऐसे समय में उसके कर्मचारियों को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है जब किसी का स्मार्टफोन चेक करते वक्त सामने वाला इंसान कुछ समझ नहीं पाता और हमला कर देता है. अमेरिका के नियम के मुताबिक बिना वॉरेंट वाले अधिकारियों को सिर्फ फोन में मौजूद डेटा को ही सर्च करने का अधिकार है. बॉर्डर के अधिकारी क्लाउड या किसी और चीज को सर्च नही कर सकते. हालांकि यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो जब भी कहीं सफर कर रहें हो वहां कम डिवाइस लेकर जाएं या फिर सारा डेटा डिलीट कर दें.

सोशल मीडिया की वजह से हो सकता है आपका वीजा रिजेक्ट

BAL के डायरेक्टर ब्रेंडन का कहना है कि एप्लिकेशन को चेक करते वक्त एप्लिकेंट के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाला जाता है और अगर अकाउंट में एप्लिकेशन में दिए गए पति- पत्नी के फोटो के अलावा किसी और की फोटो ज्यादा दिखी तो एप्लिकेंट को ऑफिसर सवाल- जवाब के लिए बुला सकते हैं. और फिर उस व्यक्ति को एक पेपर पर पूरा विवरण देना पड़ता है.

व्यक्ति अगर वीजा, वर्क पर्मिट और रेसिडेंसी के लिए कहीं भी अप्लाई करता है तो उसके सोशल मीडिया को देखकर उसका ऐप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकता है. तो वहीं इसमें ये भी कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट की मदद से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक कमेंट या पोस्ट करता है तो उसके अकाउंट को देख उसका वीजा और ऐप्लिकेशन दोनों रिजेक्ट किया जा सकता है.  अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि अगर वो अपना वीजा रिजेक्ट देखना नहीं चाहते हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ेगा जिससे उनका ऐप्लिकेश रिजेक्ट न हो.

from gadgets https://ift.tt/2Amr5sv

LG के इस नए फोन कीमत iPhone X से भी ज्यादा, और खूबियां बेमिसाल पूछिए मत

नई दिल्ली: साउथ कोरियन जाएंट LG ने अपने एलजी सिग्नेचर सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है. पिछले साल लॉन्च किए गए सिग्नेचर सीरीज स्मार्टफोन को काफी सफलता मिली थी. जिसे देखते हुए कंपनी ने अब LG सिग्नेचर एडिशन 2018 को लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन को 30 जुलाई से प्री ऑर्डर किया जा सकता है और ये वाइट और ब्लैक कलर में आएगा. कंपनी ने इस फोन की कीमत 1,22,820 रुपये रखी है. यानी की ये फोन आईफोन X जिसकी कीमत 1,02,425 रुपये है उससे भी ज्यादा होगी. कंपनी ने बॉक्स के साथ फ्री में एक Bang & Olufsen का हेडफोन दे रही है.

LG Signature Edition 2018 का बैक डिजाइन स्क्रैचलेस है. कंपनी यूजर्स को ये भी छूट दे रही है कि वो अपना नाम भी बैक पैनल पर लिखवा सकते हैं. स्मार्टफोन में 6 इंच का QHD+OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1440x2880 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है. डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के प्रोटेक्शन के साथ आता है.

स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 प्रोसेर का इस्तेमाल किया गया है जो एड्रिनो 630 जीपीयू के साथ आता है. फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है. स्मार्टफोन में 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे 2000 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.  कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 16 मेगापिक्सल का मॉड्यूल दिया गया है. फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है.

स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं 3300mAh की बैटरी भी दी गई है. डिवाइस में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा दी गई है. कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 4 जी, VoLTW, 3जी, वाई फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी की सुविधा दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2LOAvlk

Sunday, July 29, 2018

YouTube, Maps और Google app लाइट वर्जन में दिए गए नए फीचर्स

नई दिल्ली: गूगल एप्स और सर्विस के लाइट वर्जन को गो एडिशन के नाम से जाना जाता है. जहां ये कहा जा रहा है कि गूगल के इन एप्स में नए फीचर्स आ रहे हैं. एंड्राइड अथॉरिटी की वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार गूगल यूट्यूब गो, मैप्स गो और गूगल गो एप्स को नए फीचर्स के साथ अपडेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

लेटेस्ट अपडेट में क्या है फीचर्स

यूट्यूब गो के लेटेस्ट अपडेट की मदद से अब यूजर्स के पास ये सुविधा होगी की वो यूट्यूब के डाउनलोड वीडियो को फोन के गैलरी एप में चला सकते हैं. हालांकि यूजर्स को इन वीडियो को चलाने के लिए यूट्यूब गो एप का इस्तेमाल करना पड़ेगा. बता दें कि ये फीचर अभी तक लाइव नहीं हुआ है. गूगल ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस फीचर को लाइव कर दिया जाएगा.

गूगल मैप्स

गूगल मैप्स की अगर बात करें तो गूगल ने इसमें मिसिंग टर्न और बाय टर्न नेविगेशन की वॉयस गाइडेंस सुविधा दे दी है. वॉयस गाइडेंस 50 से ज्यादा भाषाओं में आएगा. यूजर्स को किसी भाषा को जोड़ने के लिए गूगल मैप्स के गो एप यानी की प्ले स्टोर से नेविगेशन को मैनुअली डाउनलोड करना पड़ेगा. गूगल गो एप की मदद से अब किसी भी पेज को चिल्ला के पढ़ सकता है और साथ में एक- एक शब्द को भी हाइलाइट करेगा. कंपनी के अनुसार रीड आउट लाउड फीचर को जल्द ही 28 भाषाओं में उपलब्ध करवाया जाएगा.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि गूगल एप्स एमेर्जिंग मार्केट पर काम कर रहा है. ये एप्स ओरिजिनल एप्स के लाइट वर्जन है जिन्हें कम स्टोरेज और कम डेटा इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी गो एडिशन एप को लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो 1 जीबी या उससे कम वाले रैम पर काम करते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2uXhvYg

तीन तरीकों में जानें की कैसे अपने Aadhaar की जानकारी को हमेशा के लिए रख सकते हैं सुरक्षित

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से आधार का गलत इस्तेमाल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. तो वहीं सरकार ने भी सभी लोगों के लिए ये अनिवार्य कर दिया है कि उन्हें अपने आधार को पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरी चीजों के साथ लिंक करना है. लेकिन इस अनोखे डॉक्यूमेंट में कई ऐसी अहम जानकारियां होती है जो आपके पर्सनल डिटेल्स को हमेशा के लिए उजागर कर सकती है. तो वहीं आधार में डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स भी मौजूद होते हैं. जिसमें फिंगरप्रिंट, आंखों की जानकारी और फोटो आइडेंटिटि जैसी अहम जानकारियां शामिल हैं. बायोमेट्रिक डेटा वो जानकारी होती है जो आपकी एक उंगली की मदद से किसी भी सर्विस प्रोवाइडर के पास पहुंच जाती है.

बायोमेट्रिक डेटा क्यों है जरूरी?

इस डेटा का इस्तेमाल आधार वेरिफिकेशन करने के लिए होता है. जैसे सिम कार्ड, मोबाइल कनेक्शन और दूसरी चीजें. प्रूफ के तौर पर आपको आधार कार्ड देना पड़ता है. इसके लिए आपको अपनी उंगली यानी की बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करना होता है जिससे आपकी सारी जानकारी प्रोसेस के दौरान ले ली जाती है. हालांकि आपके लिए ये नया होगा लेकिन अगर ये गलत हाथों में लग गया तो आपका काफी नुकसान हो सकता है.

हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि लोगों की कई निजी जानकारियां सरकार के पोर्टल पर मौजूद हैं. वहीं सरकार ने कहा था कि अभी तक इन डेटा पर साइबरअटैकर्स ने हाथ साफ नहीं किया है. इसको देखते हुए UIDAI ने एक तरीका बताया जिससे आप अपना बायोमेट्रिक लॉक कर उसे सुरक्षित बना सकते हैं.

कैसे करें अपना बायोमेट्रिक लॉक?

1. सबसे पहले UIDAI के होमपेज पर जाएं https://ift.tt/2mRwzCf>
2. आधार कार्ड सर्विस को चुनकर लॉक/अनलॉक पर क्लिक करें.

3. अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर डालें.

4. कैप्चा भरें.

5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.

6. ओटीपी डालें.

7. एनेबल बायोमेट्रिक लॉकिंग पर क्लिक कर उसे एनेबल करें.

8. आपका आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा.

कुछ ध्यान देने वाली बातें:

एक बार आपका आधार लॉक होने के बाद उसे अनलॉक करने के लिए आपके पास आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए. मान लीजिए मोबाइल नंबर नहीं है तो आपको एक फॉर्म भरना होगा जहां आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.  वहीं अगर आप चाहते हैं कि अपने आधार बायोमेट्रिक को फिर से अनलॉक कर दें. तो उसी ऑप्शन में जाकर आपको एनेबल बायोमेट्रिक लॉकिंग पर क्लिक करना होगा और फिर उसे डिसेबल करना होगा. लेकिन इसके बाद आप इसे सिर्फ 10 मिनट तक ही इस्तेमाल कर पाएंगे जिसके बाद वो खुद ही दोबारा लॉक हो जाएगा.

आधार वर्चुअल आइडी (VID) का इस्तेमाल

आधार वर्चुअल आइडी एक 16 डिजिट का टेम्परेरी नंबर होता है जिसका इस्तेमाल आपके आधार कार्ड के नंबर के साथ ही किया जाता है. इस नंबर को कोई भी अपने आधार कार्ड नंबर की जगह इस्तेमाल कर सकता है. जहां जहां आपका e-KYC की जरूरत पड़ती है वहां वहां आप इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वर्चुअल आइडी को आप UIDAI की वेबसाइट और मोबाइल एप से ले सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर अपना आधार नंबर और ओटीपी डालना होगा. एक बार वर्चुअल नंबर मिलने पर आप उसे हमेशा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्चुअल आइडी 31 अगस्त से सभी जगहों पर चालू हो जाएगा. जहां बैंक से लेकर कई दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स इस सुविधा को रोलआउट कर देंगे.

mAadhaar एप

mAadhaar एप की मदद से आप अपने आधार की सारी जानकारी डिजिटली अपने पास रख सकते हैं जैसे आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता और फोटो. इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा.

1. एप एक बार डाउनलोड होने के बाद ये आपसे पासवर्ड सेट करने को पूछेगा. इसमें आप 8 कैरेक्टर का पासवर्ड डाल सकते हैं.

2. इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और फिर वन टाइम पासवर्ड.

एक बार आधार के इस एप में पूरी जानकारी डालने के बाद आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं. ये एप उन यूजर्स लिए काफी कारगर है जिन्हें अपना आधार कार्ड अपने साथ रखने में खतरा महसूस होता है. एप में पूरी जानकारी डालने के बाद यूजर्स अपना e-KYC किसी भी सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर कर सकते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2vg1pIy

Flipkart और Amazon को टक्कर देने के लिए ऑनलाइन सेल्स में रिलायंस रिटेल ने रखा कदम

नई दिल्ली: वॉलमार्ट अधिकृत फ्लिपकार्ट और एमेजन को जल्द ही मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल की तरफ से कड़ी टक्कर मिल सकती है. रिलायंस ने हाल ऑनलाइन रिटेल में कदम रखा है जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशन जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.

रिलायंस रिटेल जो देश का सबसे बड़ा रिटेल चेन है. कंपनी ने अब ऑनलाइन शॉप फ्रंट को लॉन्च किया है जिसमें स्मार्टफोन और इलेकट्रॉनिक जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. ये वो प्रोडक्ट्स है जो एमेजन और फ्लिपकार्ट पर तकरीबन 55 से लेकर 60 प्रतिशत तक बिकते हैं. रिलायंस जल्द ही यानी की त्योहारों के समय इन ई कॉमर्स जाएंट्स को टक्कर देने की योजना बना रहा है.

इंडस्ट्री के कार्यकारी ने कहा कि रिलायंस समय के साथ प्रोडक्ट्स पर भारी मात्रा में डिस्काउंट देगा जिसमें एक्सक्लूसिव मॉडल्स और पुराने मॉडल्स शामिल होंगे तो वहीं कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे भी होंगे जो रिलायंस के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे. इन प्रोडक्ट्स में एलजी, सैमसंग, सोनी, शाओमी, पैनासोनिक कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जिन पर एमेजन और फ्लिपकार्ट से ज्यादा डिस्काउंट दिया जाएगा.

कंपनी का कहना है कि वो इंस्टॉलेशन, डेमो और प्रोडक्ट की सर्विस पर भी ध्यान देगा. इसका ख्याल रखने के लिए रिलायंस डिजिटल और छोटे जियो स्टोर्स इसमें मदद करेंगे. रिलायंस अपने इस प्लान को पिछले 1 साल से जमीन पर लाने की योजना बना रहा है. रिलायंस के अधिकारी ने कहा कि हम ऑनलाइन ऑपरेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.

स्मार्टफोन सेल की अगर बात करें तो ये आंकड़ा भारत में 38 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. वहीं टीवी जहां 12 प्रतिशत है तो दूसरे सामान 6 से 7 प्रतिशत तक है. पर्सनल केयर सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत तक है. इलेक्ट्रॉनिक्स की अगर बात करें तो इसमें फ्लिपकार्ट, एमेजन, पेटीएम मॉल और शाओमी सबसे आगे है. जून के महीने में रिलायंस डिजिटल के कुल 305 स्टोर्स हैं और 4,530 छोटे जियो प्वाइंट्स जो स्मार्टफोन बेचने के साथ टीवी और अप्लायंसेस में डील करते हैं. रिलायंस डिजिटल सेल्स ने अपने पिछले फिस्कल में 15,100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस किया था जो रिटेल बिजनेस का कुल 34 प्रतिशत है.

from gadgets https://ift.tt/2M0r1jN

Asus ZenFone 5Z Flipkart पर पहली बार आज सेल के लिए तैयार, फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी का स्टोरेज

नई दिल्ली: Asus ZenFone 5Z आज पहली बार अपने 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारत में सेल के लिए पूरी तरह से तैयार है. फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इसी महीने पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज तो वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ था. Asus ZenFone 5Z की 845 SoC, 19:9 नॉच डिस्प्ले डो डुअल रियर कैमरा के साथ आता है. स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में शोकेस किया गया था. फोन सिल्वर और ब्लू कलर वेरिएंट में आएगा.

फोन की कीमत

भारत में इस फोन की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. कंपनी इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बेचेगी जहां यूजर्स को एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं रिलायंस जियो की तरफ से भी 2200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी एडिशनल डेटा जिसके लिए यूजर्स को 198 और 299 रुपये के रिचार्ज करवाने पड़ेंगे.

फोन का स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम नैनो और डुअल VoLTE सपोर्ट के साथ आसुस जेनफोन 5Z ZenUI 5.0 एंड्रॉयड 8.0.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. स्मार्टफोन 6.2 इंच के फुल HD+1080x2246 पिक्सल्स और IPS+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:7:9 का है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 SoC के साथ आता है जो जिसमें एड्रिनो 630 जीपीयू और 8 जीबी का रैम दिया गया है. स्टोरेज की अगर बात करें तो फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

फोन के पीछे दो कैमरे दिए गए है. रियर कैमरा सेटअप 12 मेगापिक्सल के साथ आता है तो वहीं सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल के साथ आता है. रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है. फ्रंट की अगर बात करें तो फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. फोन के सेल्फी कैमरे में फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है.

कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो फोन में 4जी VoLTE, डुअल बैंड, वाई फाई 802.11, एनएफसी, ब्लूटूथ, एफएम, यूएसबी, 3.5mm का हेडफोन जैक. फोन की बैटरी 3300mAh की दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2mQUj9x

Apple का नेक्स्ट जेनरेशन iPad प्रो बिना हेडफोन जैक और फेस आईडी के साथ आएगा

नई दिल्ली: साल 2018 के आईपैड प्रो के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है. जापान की एक वेबसाइट Macotakara की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों 10.5 इंच और 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो मॉडल्स रिड्यूज बेजेल्स के साथ आ सकते हैं. वहीं दोनों आईपैड में एड्ज टू एड्ज डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये वही डिस्प्ले है जिसे आईफोन X में इस्तेमाल किया गया है.

माकोटोकारा ने कहा कि 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो का डायमेंशन घटा दिया जाएगा जो 250.6 x 174.1 x 6.1mm to 247.5 x 178.7 x 6 mm तक हो जाएगा तो वहीं 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो को भी 305.7 x 220.6 x 6.9mm to 280 x 215 x 6.4mm तक कर दिया जाएगा. रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि आईपैड प्रो में अब 3.5mm हेडफोन जैक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. नए आईपैड प्रो में एपल की तरह ही फेस आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब एपल आईपैड प्रो के लिए फेस आईडी और स्लिम बेजेल्स का अपडेट लेकर आया है.

10.5 इंच और 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो को पिछले साल जून 2017 में लॉन्च किया गया था. हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है. दोनों आईपैड की कीमत पिछले की मुकाबले ज्यादा होने की उम्मीद है. जहां पहले वाले की कीमत 65,691 रुपये हो सकती है तो वहीं दूसरे वाले आईपैड की कीमत 80,874 रुपये हो सकती है. दोनों आईपैड को सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है. आईपैड के अलावा इस साल आईफोन X, आईफोन 9, 9 प्लस, मैकबुक, मैकबुक एयर 2, मैक मिनी, एयरपॉड्स 2 और बड़ा एपल वॉच लॉन्च किया जा सकता है.

from gadgets https://ift.tt/2LFnrib

OnePlus 5, OnePlus 5T यूजर्स को मिलने शुरू हुए OxygenOS 5.1.4 अपडेट, बैटरी लाइफ में होगा सुधार

नई दिल्ली: वनप्लस ने ऑक्सीजन OS 5.1.4 अपडेट को वनप्लस 5 और 5 टी यूजर्स को देना शुरू कर दिया है. नया सॉफ्टवेयर अपडेट स्लीप स्टैंडबाई ऑप्टिमाइजेशन के साथ आएगा जो स्मार्टफोन की बैटरी को और बेहतर बनाएगा. इस फीचर की मदद से स्मार्टफोन आपके यूसेज के हिसाब से स्लीप मोड पर चला जाएगा. स्मार्टफोन जैसे ही स्लीप मोड पर जाएगा यूजर के पास और ज्यादा बैटरी बचेगी. कंपनी नए अपडेट के साथ जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी वनप्लस 5 और वनप्लस 5 टी यूजर्स के लिए ला रही है. अपडेट के साथ फोन के कैमरे में भी काफी सुधार किए जाने की आशंका है. वनप्लस 5 और वनप्लस 5 टी यूजर्स को इस महीने ऑक्सीजन ओपन बिटा वर्जन भी मिला है.

कैसे बचाएं बैटरी

एक बार OxygenOS 5.1.4 को अपने फोन पर अपडेट करने के बाद आप स्लीप स्टैंडबाई ऑप्टिमाइजेशन को सेटिंग्स, बैटरी, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और फिर एडवांस ऑप्टिमाइजेशन में जाकर अपडेट कर सकते हैं. पिछले ऑक्सीजन ओएस वर्जन की तरह ही नया अपडेट वनप्लस के डिवाइस में आने में थोड़ा टाइम लगेगा. फिलहाल वनप्लस ने अपने कुछ ही डिवाइस में इस अपडेट को भेजना शुरू किया है.

from gadgets https://ift.tt/2NSOWC1

Samsung से पहले Huawei अपने यूजर्स को देगा फोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली: हुवावे पहली ऐसी कंपनी हो सकती है जो दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करे. Nikkei रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी सैमसंग को टक्कर देने के लिए हुवावे अगले साल तक मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि हुवावे बेन्डेबल OLED पैनल का इस्तेमाल करेगी जिसे चीनी सप्लायर बीजिंग ओरियंटल इलेक्ट्रानिक्स BOE से लिया गया था. हुवावे की तरफ से ये स्मार्टफोन साल 2019 की शुरूआत तक आ सकते हैं. BEO 2018 के आईफोन के लिए OLED पैनल को सप्लाई कर रहा है. कई लोगों ने अभी तक इस कंपनी का नाम भी नहीं सुना होगा लेकिन फ्लेक्सिबल OLED पैनल को बनाने में ये कंपनी पूरी तरह से सक्षम है.

हुवावे 20,000 से लेकर 30,000 यूनिट्स तक बना सकता है. हुवावे के एक अधिकारी ने कहा कि इस कदम को टेक्नॉलजी को एक और कदम उठाने के लिए लाया जा रहा है तो वहीं हम मीडिया कवरेज और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं. फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में हुवावे अपने विरोधी कंपनी सैमसंग को पूरी तरह से टक्कर देना चाहता है. हालांकि तारीख को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है.

रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में खुलासा नहीं हुआ है. हुवावे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है. साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर पूरी तरह से काम कर रहा है और गैलेक्सी 10 में इसका इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. सैमसंग अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन साल 2019 में ही लॉन्च करेगा. फोन की कीमत 1,02,937 रूपये से लेकर 1,37,250 रुपये तक हो सकती है. फोन का डिस्प्ले 7.3 इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगा जो फोल्ड होने के बाद 4.5 इंच का बन जाएगा.

from gadgets https://ift.tt/2LMKjfB

भारत को गोल्ड मेडल जीताने वाली हिमा दास के कोच पर लगा यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली: स्टार ऐथलीट हिमा दास के कोच निपोन दास पर एक महिला खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाली एथलीट को निपोन दास ने गुवाहाटी में कोचिंग दी थी. . इस महिला एथलीट की उम्र लगभग 20 साल है. हालांकि कोच निपोन ने इन आरोपों को 'झूठा और मनगढ़ंत' करार दिया.

महिला खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ मई महीने के बीच में यौन शोषण किया गया था. बता दें कि पुलिस ने महिला एथलीट की शिकायत को दर्ज कर लिया है. जिसे 22 जून को दर्ज करवाया गया था. खिलाड़ी की उम्र 20 साल है. असम के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेकेट्ररी आशुतोष अग्निहोत्री ने भी कोच पर लगे इन आरोपों की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, 'निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगा है। हम जांच करा रहे हैं.' दूसरी ओर, ऐथलीट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि कोच निपोन ने मई में उसका यौन शोषण किया था.

निपोन ने बताया, 'यह महिला एथलीट जो 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेती है और मुझ से प्रशिक्षण लेती थी. वह हमेशा मुझे पर असम टीम में चयन के लिए दबाव बनाती थी. मैं ऐसा नहीं कर सका क्योंकि वहां दूसरे खिलाड़ी उससे बेहतर हैं. उसे राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप में राज्य टीम में जगह नहीं मिली इसलिए उसने झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दायर कर दी.

उन्होंने कहा, "वह अपने आरोपों पर कोई सबूत नहीं दे सकी है. अपनी शिकायत में उसने (लड़की ने) कहा कि यह घटना 18 मई को हुई है, लेकिन उसने 22 जून को मामला दर्ज कराया. मेरे सहायक कोच और कुछ अन्य एथलीटों से भी पूछताछ की गई लेकिन उन सभी ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई घटना नहीं देखी है. यह सब गढ़ा हुआ और झूठा हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें विश्वास है कि वह निर्दोष साबित होंगे."

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है. मैं एक बार थाने जा चुका हूं और पुलिस इस मामले में मुझसे पूछताछ कर चुकी है. अगर मैं गलित साबित हुआ तो मैं सजा के लिए तैयार हूं. लेकिन अभी तक मैंने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है. बता दें कि वो निपोन ही थे जिन्होंने हिमा को सबसे पहले इंटर डिस्ट्रिक्ट मीट 2016 में सबसे पहले दौड़ते हुए देखा था और फिर उन्होंने हिमा को अपने गांव से 150 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया और कहा कि हिमा का भविष्य एथलेटिक्स में काफी उज्जवल है.

हिमा तब सूर्खियों में आई थी जब उन्होंने फिनलैंड में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था और अपने देश का नाम रोशन किया गया था. हिमा के साथ उनके कोच निपोन को भी इस जीत के लिए बधाई दी गई थी.

from gadgets https://ift.tt/2mNs0ZE

Google Home अब आपके लिए बनाएगा दिन का टाइम टेबल

नई दिल्ली: गूगल अपने स्मार्ट होम स्पीकर्स के टाइम टेबल वाले यानी की शेड्यूल रुटीन फीचर रोलआउट कर रहा है. इस फीचर की मदद से स्पीकर एक कमांड से कई सारे काम करने में सक्षम होगा. इस फीचर के बाद यूजर को छह रूटीन मिलेंगे जिसमें गुड मॉर्निंग, बेडटाइम, घर से जाना, घर आना, काम पर जाना जैसे रूटीन शामिल होंगे. इस फीचर में मैप्स को मैनेज करना, डायरेक्शन, पार्किंग, मौसम का हाम, कैलेंडर और इवेंट इंफॉर्मेशन जैसी चीजें शामिल होंगी.

वहीं फीचर में इस बात का खुलासा किया गया है कि अगर स्पीकर को एक से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अपने गूगल अकाउंट को गूगल होम के साथ जोड़ना होगा. सर्च इंजन जाएंट ने अपने गूगल होम हेल्प पेज पर इस बात का जानकारी दी. गूगल के अनुसार '' रूटीन'' फीचर माय डे फीचर को रिप्लेस करेगा जिसमें यूजर्स गूगल होम को एक्सेस कर पाएंगे. बता दें कि फिलहाल ये फीचर अमेरिका में ही मौजूद है.

सर्च इंजन जाएंट ने सबसे पहले गूगल होम रूटीन को इस साल हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ऐलान किया था.

from gadgets https://ift.tt/2Oq4M8r

Saturday, July 28, 2018

TRAI के अध्यक्ष ने खुलेआम अपना आधार नंबर ट्वीट कर लोगों को दिया चैलेंज, चंद मिनटों में ही खुल गई पोल

नई दिल्ली: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी की ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने शनिवार को अपना आधार नंबर एक चैलेंज के साथ ट्वीट किया और लिखा कि अब कोई भी इस नंबर का गलत इस्तेमाल करके दिखाए और निजी जानकारी लीक कर दिखाए.

My Aadhaar number is 7621 7768 2740 Now I give this challenge to you: Show me one concrete example where you can do any harm to me!
— RS Sharma (@rssharma3) July 28, 2018

इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने आरएस शर्मा के चैलेंज को स्वीकारा और चंद मिनटों में ही उनकी निजी जानकारी लीक कर दी जिसमें उनका मोबाइल नबंर और घर का पता शामिल था. इसके बाद आरएस शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि ये सब जानकारी तो पब्लिक डोमेन में भी मौजूद है. शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, ये मेरा XXXX XXXX XXXX आधार नंबर है. अब मैं लोगों को चैलेंज करता हूं कि वो एक ऐसा उदाहरण दें जिससे मेरे आधार नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

इलियट एल्डरसन नाम के फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ '@एफएसओसी131वाई' ने शर्मा के आधार नंबर के जरिये उनके निजी जीवन से जुड़े कई आंकड़े जुटाकर सार्वजनिक कर दिए. इसमें शर्मा का पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर आदि शामिल है. उन्होंने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं.

People managed to get your personal address, dob and your alternate phone number. I stop here, I hope you will understand why make your #Aadhaar number public is not a good idea pic.twitter.com/IVrReb4xIM
— Elliot Alderson (@fs0c131y) July 28, 2018

एल्डरसन ने लिखा, "आधार संख्या असुरक्षित है. लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं. मैं यही रुकता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है." फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर के इस जवाब के बाद शर्मा ने न तो लोगों के कॉल का जवाब दिया और नहीं किसी मैसेज का.

We have paid your salary for all these years @rssharma3 please share all your personal data with us. https://t.co/PuBfW8MJNK
— @kingslyj (@kingslyj) July 28, 2018

शर्मा का चैलेंज ऐसे वक्त में आया है जब श्रीकृष्णा कमेटी ने डेटा प्रोटेक्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2LLYeCo

Friday, July 20, 2018

जियो ने उतारा 99 रुपये का नया प्लान, मिलेगा 28 दिनों के लिए 500MB डेटा रोजाना

नई दिल्लीः रिलायंस जियो नया प्लान लेकर आया है. 99 रुपये के इस प्लान में हर दिन 500 एमबी डेटा दिया जाएगा और ये प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आएगा. ये प्लान रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन के लिए उतारा है. इससे पहले जियो के पास 49 रुपये और 153 रुपये के दो प्लान जियोफोन के लिए उपलब्ध हैं. इसके साथ ही 594 रुपये का प्लान है जो छह महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है.

जियो का 99 रुपये वाला प्लान उन यूजर के लिए है जो हर दिन 1 जीबी डेटा की खपत नहीं करते. 99 रुपये वाला प्लान 300 मैसेज और अनलिमिटेड कॉल के साथ आता है. जियो के ही 594 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा मिलता है. हालांकि इस प्लान में मैसेज नहीं दिए जाते हैं.

रिलायंस जियो ने आज जियोफोन के लिए मॉनसून ऑफर का ऐलान किया है. ऑफर के तहत ग्राहक कोई भी पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करके जियोफोन पा सकते हैं. जियो की वेबसाइट पर जा कर ग्राहक मॉनसून ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस ऑफर में नया जियो फोन महज 501 रुपये में पाया जा सकेगा. इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक अपना पुराना फीचर फोन बदल कर ब्रांड न्यू जियोफोन खरीद सकता है. इसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर में महज 501 रुपये में पाया जा सकता है. रिलायंस को रिटेल स्टोर से कस्टमर खरीद सकेंगे. ये ऑफर भारत की उन आबादी को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और इसे अपग्रेड करना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए मौका है कि वो जियो का 4G VoLTE फीचर फोन एक तिहाई कीमत में खरीद सकते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2mzoQIO

WhatsApp ने किया भारतीय यूजर्स के लिए अबतक का सबसे बड़ा बदलाव, यहां जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

BARC ने इस साल के 28वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स जारी कर दी है. टीआरपी रेंटिंग्स में साल के सबसे बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. इस बार टीआरपी रेंटिंग्स में जहां तारक मेहता का उलटा चश्मा को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है, तो वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर टॉप 5 से बाहर हो गया है.

from gadgets https://ift.tt/2mBO35z

शुरु हुआ आज से Jio का मॉनसून ऑफर, यहां जानें कैसे उठाएं ऑफर का फायदा?

नई दिल्ली: जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर आज यानी शुक्रवार से शुरु हो चुका है. ऑफर के तहत ग्राहक कोई भी पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करके जियोफोन पा सकते हैं. जियो की वेबसाइट पर जा कर ग्राहक मॉनसून ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस ऑफर में नया जियो फोन महज 501 रुपये में पाया जा सकेगा.

क्या है मॉनसून हंगामा ऑफर? 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मॉनसून धमाका का ऑफर का ऐलान किया. इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक अपना पुराना फीचर फोन बदल कर ब्रांड न्यू जियोफोन खरीद सकता है. इसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर में महज 501 रुपये में पाया जा सकता है.

जिसे नजदीकी रिलायंस को रिटेल स्टोर से कस्टमर खरीद सकेंगे. ये ऑफर भारत की उन आबादी को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और इसे अपग्रेड करना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए मौका है कि वो जियो का 4G VoLTE फीचर फोन एक तिहाई कीमत में खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि आप कोई भी फीचर फोन ऑफर के तहत एक्सचेंज करके फायदा पा सकते हैं. इस फोन को साल 2017 में उतारा गया था. जिसकी इफेक्टिव कीमत जीरो रखी गई लेकिन इसे खरीदने के लिए कस्टमर को अबतक 1500 रुपये देने पड़ते हैं जो 36 महीनों के बाल 100 फीसदी रिफंडेबल हैं.

व्हाट्सएप-फेसबुक-यूट्यूब करेगा सपोर्ट फायरफॉक्स के KaiOS पर काम करने वाले इस फोन के यूजर को अब तक ये शिकायत थी कि वे इसपर व्हाट्सएप और फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप इस्तेमाल नहीं तकर सकते. रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स की ये शिकायत दूर की है और बताया है कि जियो फोन अब ये तीनो एप सपोर्ट करेगा. फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब ने ये एप खासतौर पर जियोफोन के लिए डिजाइन किया है. 15 अगस्त से ये तीनों एप जियोफोन पर सपोर्ट करेंगे.

जैसा कि फोन को वॉयस कमांड फीचर के साथ उतारा गया था तो एप भी वॉयस कमांड से चलते हैं. मसलन यूट्यूब पर बोलकर कोई भी वीडियो प्ले करना, फेसबुक पर वॉयस के जरिए फोटो अपलोड करना और व्हाट्सएप मैसेज भी वॉयस कमांड से भेजना.

from gadgets https://ift.tt/2msI4zI

OnePlus 6 पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, सस्ती कीमत में खरीदने का मौका

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोनमेकर कंपनी वनप्लस ने अपने हालिया लॉन्च स्मार्टफोन वनप्लस 6 पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है. 'Back to School' ऑफर के तहत वनप्लस की खरीद पर HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने वालों को 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये ऑफर छात्रों को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है. इसके साथ ही ग्राहकों को  नो कॉस्ट ईएमआई इस फोन पर दी जा रही है. इस ऑफर को एमेजन की वेबसाइट से वनप्लस 6 खरीद कर पाया जा सकता है. 'Back to School' 23 जुलाई से शुरु होकर 30 जुलाई तक चलेगा, जो एमजेन इंडिया और OnePlus.in पर उपलब्ध होगा.

वनप्लस 6 को भारत में इस साल मई में लॉन्च किया गया था. इसके दो वेरिएंट 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 8 रैम/128 जीबी स्टोरेज बाजार में उतारे गए थे. इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरु होती है. वहीं, टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. इस छूट के बाद इसे ग्राहक 33,499 रुपये में खरीद सकेंगे.

क्या हैं फोन के स्पेसिफिकेशन?

वनप्लस 6 में 6.28 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1080x2260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. इसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. कंपनी इसे अबतक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बता रही है. इसमें स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गई है.

इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये पहला स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड पी पर चलेगा. इसमें एंड्रॉयड पी का डेवलपर प्रीव्यू वर्जन दिया गया है जो कंपनी के ओएस ऑक्सीजन के साथ आता है. इसमें 6 जीबी/8जीबी रैम मॉडल दिया गया है.

बात करें इसके कैमरा फ्रंट की तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का Sony IMX519 सेंसर और 1.22 माइक्रॉन पिक्सल साइज के साथ आता है. वहीं इसका सेकेंडरी लेंस 20 मेगापिक्सल का दिया गया है. सेल्फी के लिए वनप्लस 6 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वनप्लस 6 लो लाइट में भी बेहतरीन कैमरा देता है साथ ही इसका रियर और फ्रंट दोनों कैमरा पोट्रेट मोड के साथ आता है.

डैश चार्जिंग वनप्लस स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत रही है. इसबार 3300mAh की बैटरी दी गई है फास्ट डैश चार्जिंग फीचर के साथ आता है.

from gadgets https://ift.tt/2zVuVZp

Thursday, July 19, 2018

सैमसंग ने इस साल बेचे 'जे2 प्रो' के 23 लाख मॉडल

नई दिल्ली: साल की दूसरी तिमाही में सैमसंग के 'जे2 प्रो' मॉडल की सबसे अधिक बिक्री हुई. कंपनी ने भारतीय बाजार में इसके 23 लाख मॉडल बेचे. सैमसंग ने भातीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और साल 2018 की दूसरी तिमाही में कुल 99 लाख स्मार्टफोन्स की बिक्री की है, जो कि साल-दर-साल आधार पर 50 फीसदी की वृद्धि दर है. 2015 की चौथी तिमाही के बाद कंपनी की यह सबसे अच्छी वृद्धि दर है. सिंगापुर की मार्केट रिसर्च कंपनी केनालिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

रिपोर्ट में कहा गया कि चीन की हैंडसेट निर्माता श्याओमी ने भी तिमाही में कुल 99 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की, जो भारतीय बाजार में किसी भी कंपनी की सबसे बेहतर तिमाही है.

दोनों कंपनियों की तरफ से बेचे गए स्मार्टफोन्स की बाजार हिस्सेदारी 60 फीसदी है, जो एक साल पहले 43 फीसदी थी.

केनालिस के विश्लेषक तुआनाह ग्वेन ने कहा, "सैमसंग वापसी कर रही है. कंपनी श्याओमी के पोर्टफोलियो से सीधे टक्कर लेने वाले डिवाइस लांच कर रही है, अपने कैमरा और इमेजिंग क्षमताओं पर जोर दे रही है, जिसमें 'पोट्रेट डॉली' और 'बैकग्राउंड ब्लर शेप' फंक्शन प्रमुख हैं."

साल की दूसरी तिमाही में सैमसंग के 'जे2 प्रो' मॉडल की सबसे अधिक बिक्री हुई. कंपनी ने भारतीय बाजार में इसके 23 लाख मॉडल बेचे. इसकी तुलना में श्याओमी ने अपने 'रेडमी 5ए' डिवाइस के 33 लाख मॉडलों की बिक्री की.

from gadgets https://ift.tt/2L6xNbj

अफवाहों से होने वाली हत्याओं को रोकने के लिए WhatsApp उठाने जा रहा है दो बड़े कदम

कैलिफोर्निया/नई दिल्ली: भारत में फेक न्यूज़ के वायरल होने की वजह से हुई हत्याओं के बाद फेसबुक ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है. कंपनी ने अपने मैसेजिंग एप व्हट्सएप के फॉर्वर्डिंग फीचर में भारी बदलाव के संकेत दिए हैं. कपनी ने फैसला लिया है कि व्हाट्सएप फॉर्वर्ड फीचर को लिमिट किया जाएगा और ये सभी यूज़र्स पर लागू होगा. कंपनी ने ये फैसला मॉब लिंचिंग की उन घटनाओं के बाद लिया है जिसके पीछे व्हट्सएप पर फैली बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों को ज़िम्मेदार माना गया.

एक बयान में व्हाट्सएप ने कहा है कि भारत के मामले में वो एक ऐसे फीचर पर विचार कर रहा है जिससे एक बार में महज़ पांच चैट्स ही हो पाएंगे. वहीं, मैसेज के साथ आने वाले फॉर्वर्ड बटन को भी हटाए जाने पर विचार किया जा रहा है. आपको बता दें कि किसी भी देश की तुलना में भारतीय लोग व्हाट्सएप पर सबसे ज़्यादा मैसेज और मल्टीमीडिया मैसेज फॉर्वर्ड करते हैं.

आपको बता दें कि भारत में व्हाट्सएप पर फैली बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से 30 से ज़्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं जिसके बाद इस मैसेजिंग एप के लिए मानों आफत खड़ी हो गई. अकेले भारत भर में इस एप पर दो करोड़ से ज़्यादा लोग हैं. अफवाहों के फैलने के बाद हुईं हत्याओं के बाद आम लोगों से लेकर सरकार तक इस एप के खिलाफ हो गए हैं. ऐसे में कंपनी अफरा-तफरी में कई कदम उठा रही है.

from gadgets https://ift.tt/2Ny0Scy

वोडाफोन ने अपग्रेड किया 458 रुपये वाला प्लान, मिलेगा अब 235.2GB डेटा

नई दिल्लीः वोडाफोन इंडिया ने जियो और एयरटेल के जवाब में अपनी कमर कस ली है. टेलीकॉम कंपनी ने अब एक नए प्लान को अपग्रेड किया है, 458 रुपये वाले प्लान में अब वोडाफोन यूजर्स को हर दिन 2.8 जीबी डेटा 84 दिनों के लिए दिया जाएगा. इस प्लान की तुलना जियो को 449 रुपये वाले प्लान से करें तो इसमें हर दिन 1. 4 जीबी डेटा दिया जा रहा है जो 91 दिनों की वैधता के साथ आता है.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 458 रुपये वाला प्लान कुछ चुनिंदा सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा. इस प्लान में 100 मैसेज हर दिन और अनलिमिटेड कॉल के साथ आएगी. इस तरह प्लान में कुल 235.2 जीबी डेटा मिलेगा.

बुदवार को वोडाफोन ने अपना 199 रुपये वाला प्लान अपग्रेड किया है. अब इस प्लान में कस्टमर्स को दोगुना डेटा दिया जा रहा है. 199 रुपये में अब रोजाना 2.8 जीबी डेटा दिया जाएगा और इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी वॉयस कॉल भी यूजर को दी जाएगी.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 199 रुपये का रिचार्ज कराने पर अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए रोजाना 2.8 जीबी डेटा मिलेगा. यानी 28 दिनों तक कुल 78.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है. वहीं इससे पहले इस प्लान में हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा था. कॉल के लिए कंपनी ने सीमा तय की है. गर दिन ग्राहक को 250 मिनट और एक हफ्ते के लिए 1000 मिनट फ्री दिए जाएंगे. रिवाइज प्लान में वोडाफोन 1 जीबी डेटा यूजर को महज 2.53 रुपये में दे रहा है.

from gadgets https://ift.tt/2L8NTkv

सरकार ने WhatsApp को कहा महज 'forwarded'फीचर लाने से नहीं चलेगा काम, कंपनी उठाए कोई ठोस कदम

नई दिल्ली: सरकार ने व्हाट्सएप को आज एक और नोटिस भेजकर फर्जी मैसेज के फैलने को रोकने के लिए प्रभावी समाधान करने को कहा है. सरकार ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अफवाहों के प्रसार में माध्यम बनने वाले भी दोषी माने जाएंगे और मूक दर्शक बने रहने पर उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. सरकार ने देश में फर्जी और भ्रामक मैसेज फैलने के कारण मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. सरकार इससे पहले भी व्हाट्सएप को इस तरह की खबरों और मैसेज पर रोक लगाने के लिए चेतावनी दे चुकी है.

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी बयान में कहा , ‘‘ कुछ लोग जब अफवाहें या फर्जी खबरें फैलाते हैं तो इस तरह के दुष्प्रचार में माध्यम बनने वाले जिम्मेदारी और जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं. यदि वे मूकदर्शक बने रहते हैं तो उन्हें भी इन मैसेजों का वाहक माना जाएगा और फिर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. ’’

मंत्रालय ने कहा कि उसने बड़ी जवाबदेही और कानून के बेहतर प्रवर्तन के लिए व्हाट्सएप को अधिक प्रभावी समाधान लाने को कहा है. मंत्रालय ने कहा , ‘‘उन्हें अचूक लहजे में बताया गया है कि यह बेहद गंभीर मसला है और इसके लिए बेहद जिम्मेदार तरीके से कदम उठाने की जरूरत है. ’’

कानून एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज राज्यसभा को सूचित किया कि वह सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए राजनीतिक दलों समेत विभिन्न हितधारकों से मुलाकात करेंगे. प्रसाद ने इससे पहले व्हाट्सएप से कहा था कि वह जिम्मेदारी और जवाबदेही से नहीं बच सकती है. इसके बाद व्हाट्सएप ने एक नये फीचर की घोषणा की थी जिसके तहत यूजर यह पहचान कर सकते हैं कि उन्हें भेजा गया मैसेज फॉरवार्डेड है, इसके लिये कंपनी ने ‘फारवर्ड लेबल’ फीचर लाया है.

सरकार ने कहा है कि केवल फॉरवर्ड मैसेज के बारे में जानकारी देना काफी नहीं है कंपनी को ऐसे मैसेजों को रोकने के लिये ठोस उपाय करने चाहिये.

from gadgets https://ift.tt/2uNM55I

6GB RAM, 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी Mi Max 2

नई दिल्लीः शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन Mi Max 3 लॉन्च कर दिया है जो कंपनी ने Mi Max 2 फैबलेट का सक्सेसर वेरिएंट है. चीन के बाजारों में इसे लॉन्च किया गया है. इस फोन के सबसे बड़े हाईलाइट में इसकी 6.9 इंच की स्क्रीन, 5500mAh की बैटरी. Mi Max 3 ब्लू, ड्रीम गोल्ड और मेट्रॉइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है.

शाओमी Mi Max 3 कीमत और स्पेसिफिकेशन शाओमी Mi Max 3 को चीन के बाजारों में अभी उतारा गया है जहां इसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 17,300 रुपये) रकी गई है. ये कीमत 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए है , वहीं, इसके 6 जीबी रेमै और 128 जीबी मॉडल की कीमत 1999 युआन (लगभग 20,400 रुपये) रखी गई है. 20 जुलाई से ये बाजारों में उपलब्ध होगा.

Mi Max 3 के स्पेसिफिकेशन ड्यूल सिम स्लॉट वाला शाओमी Mi Max 3 एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है. इसका 6.9 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियकतों में से एक है जो 1080x2160 की पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इसका डिस्प्ले पुराने आस्पेक्ट रेशियो यानी 18:9 के साथ ही आता है. स्मार्टफोन में 1.8GHz क्वालकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 दिया गया है, इसके साथ ही 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट उतारे गए हैं.

कैमरा की बात करें तो Mi Max 3 में ड्यूल वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है तो वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. दोनों ही लेंस f/1.9 अपर्चर और AI पोट्रेट मोड के साथ आते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये कैमरा फेस रिकॉग्निशन और सॉफ्ट सेल्फी लाइट के साथ आता है. 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने वाले इस फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए Mi Max 3 में 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं. फोन की बैटरी 5,500mAh की दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है.

from gadgets https://ift.tt/2mx2tnk

कल शाम से शुरु हो रहा है Jio का मॉनसून धमाका ऑफर, यहां जानें क्या फायदा मिलेगा?

नई दिल्ली: जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर शुक्रवार यानी 20 जुलाई से शुरु हो रहा है. इस दिन शाम 5 बजकर 1 मिनट से इस ऑफर की शुरूआत होगी और ऑफर के तहत ग्राहक भी कंपनी का पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करके जियोफोन पा सकते हैं.

क्या है मॉनसून हंगामा ऑफर? 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मॉनसून धमाका का ऑफर का ऐलान किया. इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक अपना पुराना फीचर फोन बदल कर ब्रांड न्यू जियोफोन खरीद सकता है. इसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर में महज 501 रुपये में पाया जा सकता है.

जिसे नजदीकी रिलायंस को रिटेल स्टोर कस्टमर खरीद सकेंगे. ये ऑफर भारत की उन आबादी को ध्यान में रखकर शुरु किया गया है जो अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और इसे अपग्रेड करना चाहते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए मौका है कि वो जियो का 4G VoLTE फीचर फोन एक तिहाई कीमत में खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि आप कोई भी फीचर फोन ऑफर के तहत एक्सचेंज करके फायदा पा सकते हैं. इस फोन को साल 2017 में उतारा गया था. जिसकी इफेक्टिव कीमत जीरो रखी गई लेकिन इसे खरीदने के लिए कस्टमर को अबतक 1500 रुपये देने पड़ते हैं जो 36 महीनों के बाल 100 फीसदी रिफंडेबल हैं.

व्हाट्सएप-फेसबुक-यूट्यूब करेगा सपोर्ट

फायरफॉक्स के KaiOS पर काम करने वाले इस फोन के यूजर को अब तक ये शिकायत थी कि वे इसपर व्हाट्सएप और फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप इस्तेमाल नहीं तकर सकते. रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स की ये शिकायत दूर की है और बताया है कि जियो फोन अब ये तीनो एप सपोर्ट करेगा. फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब ने ये एप खासतौर पर जियोफोन के लिए डिजाइन किया है. 15 अगस्त से ये तीनों एप जियोफोन पर सपोर्ट करेंगे.

जैसा कि फोन को वॉयस कमांड फीचर के साथ उतारा गया था तो एप भी वॉयस कमांड से चलते हैं. मसलन यूट्यूब पर बोलकर कोई भी वीडियो प्ले करना, फेसबुक पर वॉयस के जरिए फोटो अपलोड करना और व्हाट्सएप मैसेज भी वॉयस कमांड से भेजना.

from gadgets https://ift.tt/2NZCvp0

Video: रिलायंस जियो फोन में WhatsApp, Facebook और Youtube एप कैसे काम करेंगे यहां देखें

नई दिल्ली: रिलायंस ने पिछले साल पहला VoLTE फीचरफोन जियोफोन लॉन्च किया था. kaiOS पर काम करने वाले इस फोन में अबतक व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब एप नहीं चलाया जा सकता था लेकिन रिलायंस के 41वें एजीएम में मुकेश अंबनी ने बताया कि ये फोन अब फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब एप सपोर्टिव होगा. ये तीनों ही एप इस फोन पर एक वॉयस कमांड के जरिए काम करने में सक्षम हैं. हमने इन तीनों फीचर को जियो फोन पर टेस्ट किया और देखिए ये एप कैसे इस फीचर फोन पर काम करते हैं.

कैसे काम करेगा व्हाट्सएप
कैसे काम करेगा फेसबुक
कैसे एक आवाज से प्ले होगा यूट्यूब वीडियो?

15 अगस्त से सभी यूजर्स को मिलेगा ये अपडेट रिलायंस के जियो फोन के 1500 कीमत वाले जियो फोन में अब फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब एप चलाया जा सकेगा. रिलायंस जियो फोन को कंपनी ने साल 2017 में लॉन्च किया था और तभी से इस फोन में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप का कस्टमर्स इंतजार कर रहे थे.एजीएम में बताया गया कि अब जियो फोन पर यूजर्स व्हाट्सएप, फेसबुक एप, यू-ट्यूब एप इस्तेमाल कर सकेंगे.

फायरफॉक्स के kaiOS पर चलने वाले इस फोन के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप और यू ट्यूब के खास वर्जन उतारे गए हैं जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. जैसा कि फोन को वॉयस कमांड फीचर के साथ उतारा गया था तो एप भी वॉयस कमांड से चलते हैं. मसलन यूट्यूब पर बोलकर कोई भी वीडियो प्ले करना, फेसबुक पर वॉयस के जरिए फोटो अपलोड करना और व्हाट्सएप मैसेज भी वॉयस कमांड से भेजना.

from gadgets https://ift.tt/2NqbwBQ

भारत में एंड्रॉयड वन के साथ बजट स्मार्टफोन Nokia 3.1 हुआ लॉन्च

नई दिल्लीः HMD ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया का बजट स्मार्टफोन नोकिया 3.1 मॉस्को में एक इवेंट में लॉन्च किया था और अब ये सस्ता नोकिया फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. ये एंड्रॉयड वन पर काम करने वाला फोन है, जिसमें 18:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ 2,990mAh की बैटरी दी गई है.

नोकिया 3.1 की कीमत और लॉन्च ऑफर नोकिया 3.1 भारत में 10,499 रुपये में उपलब्ध होगा. ये कंपनी के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है और भारत में ये वेरिएंट ही सिर्फ उतारा जाएगा. 21 जुलाई से ये फोन मोबाइल रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसके अलावा पेटीएम मॉल और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी ये उपलब्ध होगा. ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा. नोकिया 3.1 के स्पेसिफिकेशन नोकिया 3.1 में 18:9 का एस्पेक्ट रेशियो है तो वहीं 5.2 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक 6750 प्रोसेसर दिया गया है जो एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो ऑटो फोकस के साथ आता है तो वहीं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी. फोन में 2990mAh की बैटरी दी गई है. फोन ग्राहकों को तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा. पहला ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और वाइट/आइरन. फोन 2 रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा जो 2 जीबी+ 16 जीबी है तो वहीं 3जीबी/ 32 जीबी है. फोन में 128 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड स्पोर्ट भी दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2zQm3UZ

VIVO ने लॉन्च किया अपना मोस्ट अवेटेड फोन वीवो नेक्स, पॉप अप फ्रंट कैमरा और AI से है लैस

नई दिल्ली: वीवो की तरफ से मोस्ट अवेटेड फोन वीवो नेक्स को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया. वीवो नेक्स की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया पॉप-अप फ्रंट कैमरा जिसे डिवाइस के अंदर छिपाया जा सकता है. वीवो नेक्स बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आता है. इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था जहां दो वर्जन उतारे गए थे पहला वीवो नेक्स ए और दूसरा वीवो नेक्स एस. भारत में यही फोन वीवो नेक्स के रूप में लॉन्च किया गया है.

वीवो नेक्स की कीमत

वीवो नेक्स की कीमत 44,990 रुपये है. Vivo Nex स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमज़ॉन इंडिया पर 21 जुलाई से मिलेगा. इसके अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर भी फोन को उपलब्ध कराया जाएगा. वीवो दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 91.24 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है और इसका श्रेय फोन के बेहद पतले बेज़ल को जाता है.

फोन के स्पेसिफिकेशन

वीवो नेक्स मे 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जो एक खास सेटअप वाला है. फ्रंट कैमरा हैंडसेट पॉप अप कैमरे के रूप में है जिसे आप एक बटन की मदद से ओपन कर सकते हैं और फोन बॉडी के अंदर से उपर आ जाता है. कैमरा मॉड्यूल सेटअप थोड़ा नाज़ुक है लेकिन वीवो का दावा है कि यह 50,000 से भी ज्यादा बार अंदर-बाहर हो सकता है. वीवो ने नए हैंडसेट्स में भी वीवो एक्स21 की तरह ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इवेंट में कहा गया कि फोन के फ्रंट कैमरे यानी की पॉप कैमरे पर अगर 12 से 17 किलो तक का वजन डाला जाए तो ये सलामत रहेगा और नहीं टूटेगा.

वीवो नेक्स के स्पेसिफिकेशंस

हैंडसेट में 6.59 इंच फुल एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) स्क्रीन है जिसे कंपनी ने अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले नाम दिया है. स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है. कंपनी ने फोन के स्टैंडर्ड ईयरपीस को बदलकर स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि फोन की स्क्रीन ही स्पीकर में बदल जाती है. लॉन्च इवेंट में कंपनी ने बताया कि फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर डिस्प्ले के नीचे दिए गए हैं. फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलेगी. वीवो नेक्स एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. हैंडसेट में जोवी एआई असिस्टेंट, इमोशन डिटेक्शन, टेक्स्ट-टू-स्पीच और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं. वीवो का दावा है कि नेक्स स्मार्टफोन्स के कैमरे में एआई फीचर्स, फिल्टर्स और एचडीआर मोड मिलेगा.

from gadgets https://ift.tt/2Jz1yvO

Vivo ने भारतीय बाजारों के लिए उठाया 'Vivo Nex' से परदा, कीमत रखी गई 44,990 रुपये

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड वीवो अपने अगले स्मार्टफोन वीवो नेक्स को आज लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन एमेजन पर एक्सक्लूसिव है. लेकिन लॉन्च से पहले वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स को लेकर ऐलान किया गया जा चुका है. वीवो नेक्स की कीमत भारत में 44,990 रुपये रखी गई है.

वीवो नेक्स लॉन्च ऑफर्स

एमेजन पर दिए गए टीजर के अनुसार वीवो नेक्स ग्राहकों को 1000 रुपये का एमेजन पे कैशबैक मिलेगा. साथ में फोन के साथ एक्सटेंडेड वॉरंटी की भी सुविधा दी जाएगी. हालांकि ये ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होगा जो फोन को एमेजन प्राइम डे सेल पर प्री ऑर्डर करते हैं. जिन्हें नहीं मालूम उन्हें बता दें कि एमेजन ने 36 घंटे का प्राइम डे सेल का ऐलान किया है जो 16 जुलाई से शुरू होगा और 17 को खत्म होगा. ये ऑफर सिर्फ एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही है.

एमेजन और वीवो एचडीएफसी की क्रेडिट और डेबिट कार्ड की खरीददारी पर वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी वारंटी दे रहें हैं. वहीं साथ बायबैक की भी सुविधा मिल रही है जहां 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है और 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई यूजर्स को रिलायंस जियो की तरफ से भी ऑफर मिलेगा.

स्पेसिफिकेशन

चीन में वीवो के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए पहला नेक्स ए और दूसरा नेक्स एस नेक्स एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. वहीं एड्रिनो 630 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनेल स्टोरेज की भी सुविधा दी गई है. डिवाइस 6.59 इंच के FHD+ 19:3:9 के सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा. फ्रंट कैमरे की अगर बात करें तो 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई जो ओएस 4.0 बेस्ड एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है.

from gadgets https://ift.tt/2NtDOvs

Wednesday, July 18, 2018

Flipkart सेल का आज आखिरी दिन, इन 14 गैजेट्स को 799 रुपये से कम कीमत पर खरीदें

इंटरनेट पर एक वीडियो के वायरल होने से रातों-रात लाइमलाइट में आने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर एक दफा फिर चर्चा में हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

from gadgets https://ift.tt/2NtKNnU

चार कैमरे और नॉच के साथ लॉन्च हुआ Honor Nova 3i, यहां जानें कीमत और खासियत

नई दिल्लीः चीन की कंपनी हुआवे ने अपना नया स्मार्टफोन नोवा 3i लॉन्च कर दिया है. इस फोन के साथ ही हुआवे ने नोवा 3 की उपलब्धता और कीमत की जानकारी दी है. नोवा 3i की बात करें तो ये चार कैमरा,  किरिन 710 और 19.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है साथ ही ये नॉच के साथ आता है.

हुआवे नोव 3 और नोवा 3i की कीमत और उपलब्धता हुआवे नोवा की कीमत 2,999 युआन (करीब 30,600 रुपये) है. चीन में इस फोन की बिक्री 19 जुलाई से शुरू हो होगी और ये ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पर्पल रंग में उपलब्ध होगा.

वहीं, नोवा 3i के 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 युआन ( लगभग 20,400 रुपये) और 6 जीबी रैम मॉडल की कीमत 2,199 युआन रखी गई है. 10 अगस्त से ये बाजार में उपलब्ध होगा. ये फोन ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

हुआवे नोवा 3i के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला हुवावे नोवा 3i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकन किरिन 710 प्रोसेसर चिप दी गई है और ये तीन विकल्प 4 जीबी रैम /128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है. ये फोन 256 जीबी तक बढ़ाए जा सकते हैं.

कैमरा फीचर की बात करें तो हुवावे नोवा 3i में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है दिया गया है. रियर कैमरे का प्राइमरी सेंसर लेंस 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है. वहीं, फ्रंट कामरा भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 24 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल के दो लेंस दिए गए हैं.

कनेक्टिविटी फीचर में 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं.

from gadgets https://ift.tt/2zWKU9Y

सैमसंग ने बजट स्मार्टफोन Galaxy J4 की कीमत घटाई, जानिए इसकी नई कीमत

नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी J4 इस साल मई महीने में लॉन्च किया था और अब इस फोन की कीमत में कटौती की गई है. एंड्रॉयड ओरियो के साथ आने वाले इस फोन की नई कीमत 9,490 रुपये होगी. भारत में गैलेक्सी J4 के दो वोरिएंट 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

सैमसंग ने 2 जीबी रैम वाले गैलेक्सी J4 को 9990 रुपये में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 500 रुपये कम कर दी गई है. वहीं 3 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है. ये जानकारी मुंबई के मोबाइल रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है. .ये नई कीमत एमेजन इंडिया पर भी इस फोन के साथ अपडेट कर दी गई है. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये कटौती स्थाई है या अस्थाई तौर पर की गई है.

क्या है गैलेक्सी J4 की खासियत?

ये एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड ओरियो आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस पर काम करता है. गैलेक्सी J4 में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वार्डकोर Exynos 7570 SoC दिया गया है औऱ 2 जीबी की रैम दी गई है. 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की मैमोरी 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

ऑप्टिक्स की बात करें तो गैलेक्सी J4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. ये रियर कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो LED सेल्फी फ्लैश के साथ आता है. सैमसंग के नए फोन को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है. जो 20 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती है. इसमें कनेक्टिविटी फीचर में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक ऑप्शन दिए गए हैं.

गैलेक्सी J4 सैमसंग मॉल एप के साथ आता है. इसमें यूजर किसी भी प्रोडक्ट की एक तस्वी क्लिक करके उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से सर्च कर सकता है. इसे ऐसे समझिए कि अगर आपको कोई बैग पसंद आता है और आप वही बैग खरीदना चाहते हैं तो इसकी तस्वीर क्लिक करें और सैमसंग मॉल आपको तस्वीर के जरिए बताएगा कि आखिर कहां ये प्रोडक्ट आप खरीद सकते हैं.

from gadgets https://ift.tt/2NrBRzt

गूगल पर यूरोपीय कमिशन ने लगाया अबतक का सबसे बड़ा जुर्माना, जानें क्या है वजह?

नई दिल्ली: अमेरिकन सर्च इंजन जाइन्ट गूगल पर यूरोपीय कमिशन ने 4.34 बिलियन यूरो (करीब 34,308 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. कमिशन ने ये जुर्माना गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के जरिए यूजर के डेटा को सर्च के लिए इस्तेमाल करने के मामले में लगाया गया है. एंटीट्रस्ट केस में ये यूरोपीय कमिशन की ओर से लगाया गया अबतक का सबसे ज्यादा जुर्माना है, इससे पहले पिछले साल कमिशन ने गूगल पर 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था.

कंपीटिशन कमिश्नर मारग्रेट वेस्टजर ने ये जुर्माना एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर तीन 'गैरकानूनी प्रतिबंध' के सिलसिले में लगाया है. वेस्टजर ने ट्वीट में कहा कि गूगल ने एंड्रॉयड का इस्तेमाल अपने सर्च इंजन को मजबूत और उसके डॉमिनेंस को बढ़ाने के लिए किया. गूगल ने अपने प्रतिद्वंदियों को एक निष्पक्ष मौका नहीं दिया. ये यूरोपीय यूनियन के ऐंटीट्रस्ट नियमों के हिसाब से गैरकानूनी है.

क्यों लगा जुर्माना? गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके पर यह जुर्माना लगाया गया है. दुनियाभर में 2 बिलियन ( 200 करोड़) एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल किए जाते हैं और एंड्रॉयड कोड एक ओपने सोर्स प्लेटफॉर्म है जिसमें डिवाइस बनाने वाली कंपनियों की ओर से बदलाव कर सकती हैं, लेकिन कुछ कंट्रोल गूगल ने अपने पास रखा है. जैसे हर एंड्रॉयड डिवाइस में गूगल डिफॉल्ट इंजन हो और गूगल क्रोम डिफॉल्ट वेब ब्राउजर हो इसके लिए फोन-टैबलेट बनाने वाली कंपनियों पर दबाव बनाया गया.

मारग्रेट वेस्टजर ने बताया कि गूगल ने फोन बनाने वाली कंपनियों को पैसे दिए कि वे गूगल के सर्च एप को फोन मे प्री-इंस्टॉल करके दें. गूगल ने एंड्रॉयड के सोर्स कोड को कंपनियों द्वारा एडिट करने पर भी रोक लगाई. प्री इंस्टॉल के जरिए गूगल ने ईयू के नियमों का उल्लंघन किया है. साल 2016 में सामने आया था कि एंड्रॉयड डिवाइस में लगभग 95 फीसदी सर्च गूगल सर्च इंजन के जरिए किए जाते हैं. हालांकि ये सामने नहीं आया है कि गूगल ने फोन मेकर कंपनियों को ऐसा करने के लिए कितने राशि दी है.

गूगल की प्रतिक्रिया गूगल का कहना है कि वह इस जुर्माने के खिलाफ अपील करेगा, गूगल के प्रवक्ता अल वर्नी ने कहा, 'एंड्रॉयड लोगों को ज्यादा विकल्प देने के लिए बनाया गया है. यह रैपिड इनोवेशन और अच्छी सुविधाओं की कीमत कम करने में मदद करता है.''

इससे पहले जून 2017 में गूगल ने 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था. ये जुर्माना गूगल के अपने मार्केट में डॉमिनेंस के गलत इस्तेमाल पर लगाया गया था.

from gadgets https://ift.tt/2mp8l1T

जियो और एयरटेल के जवाब में वोडाफोन ने अपग्रेड किया 199 रुपये वाले प्लान, अब रोजना 2.8GB डेटा

नई दिल्लीः वोडाफोन ने अपना सस्ता 199 रुपये कीमत वाला प्लान रिवाइज किया है और अब इस प्लान में कस्टमर्स को दोगुना डेटा दिया जा रहा है. 199 रुपये में अब रोजाना 2.8 जीबी डेटा दिया जाएगा और इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी वॉयस कॉल भी यूजर को दी जाएगी.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 199 रुपये का रिचार्ज कराने पर अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए रोजाना 2.8 जीबी डेटा मिलेगा. यानी 28 दिनों तक कुल 78.4 जीबी डेटा दिया जा रहा है. वहीं इससे पहले इस प्लान में हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जा रहा था. कॉल के लिए कंपनी ने सीमा तय की है. गर दिन ग्राहक को 250 मिनट और एक हफ्ते के लिए 1000 मिनट फ्री दिए जाएंगे. रिवाइज प्लान में वोडाफोन 1 जीबी डेटा यूजर को महज 2.53 रुपये में दे रहा है.

हालांकि, यह प्रीपेक पैक अभी चुनिंदा वोडाफोन कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के यूजर्स इस नई प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

वोडाफोन के इस प्लान की तुलना जियो और एयरटेल से की जाए तो जियो 198 रुपये में रोजाना 2 जीबी डेटा देता है. इसकी वैधता 28 दिन होती है. वहीं, एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में पहले ज्यादा डेटा दिया जा रहा था लेकिन अब इसे 1.4 जीबी रोजाना कर दिया गया है.

from gadgets https://ift.tt/2uubbHw

नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ NOKIA X5, ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली: नोकिया एक्स5 को आखिरकार HMD ग्लोबल ने चीन में लॉन्च कर ही दिया. स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ आता है जिसमें डिस्प्ले नॉच और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है. एक्स सीरीज में नोकिया एक्स5 दूसरा स्मार्टफोन है. इससे पहले नोकिया एक्स 6 पहला था जिसे इसी साल लॉन्च किया जा चुका है. नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला नोकिया की तरफ से ये पहला स्मार्टफोन है.

फोन की कीमत

फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है तो वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है. दोनों वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 13,999 रुपये है. स्मार्टफोन सेल के लिए 19 जुलाई से उपलब्ध होगा. फोन के रजिस्ट्रेशन सूनिंग.कॉम पर पहले ही शुरू हो चुके हैं. स्मार्टफोन नाइट ब्लैक, बाल्टिक सी ब्ली और ग्लेशियर वाइट कलर ऑप्शन में मौजूद है.

स्पेसिफिकेशन

नोकिया एक्स 5 प्यूर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है. फोन में डुअल सिम डिवाइस है जो 5.86 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है. फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत है. फोन में मीडियाटेक हिलियो पी60 ऑक्टा कोर SoC की सुविधा दी गई है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज तो वहीं 4 जीबी रैम 64 जीबी के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. नोकिया एक्स5 माइक्रो एसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है जिसे आप 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन सेंसर है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का सेकेडरी लेंस. कैमरे में एलईडी फ्लैश की भी सुविधा दी गई है जो दो सेंसर्स के नीचे आता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का लेंस है. कैमरे में एआई इमेज टेक्नॉलजी, पोट्रेट, स्किन मोड, एचडीआर मोड और दूसरे फंक्शन्स दिए गए हैं. फोन में 3060mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी की अगर बात करें फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm जैक, ब्लूटूथ, जीपीएस, और डुअल 4 जी डुअल VoLTE की सुविधा दी गई है.

from gadgets https://ift.tt/2mrtJ6P

जनरल टिकट बुक करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं, घर में बैठे बुक करें जनरल टिकट

नई दिल्ली: ट्रेन में टिकट को लेकर हमेशा मारामरी होती है तो वहीं अगर जनरल टिकट की बात हो तो इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है जहां लंबी कतारे अक्सर आपको कई घंटो तक इंतजार करवाती है. लेकिन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इसका उपाय निकाला है. जिसके जरिए अब आप घर में बैठे ही मोबाइल की मदद से ट्रेन का जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए भारतयी रेलवे ने एक एप लॉन्च किया है. इस एप का नाम UTS (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) एप है. इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति जनरल टिकट बुक कर सकता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप भी अपने फोन की मदद से जनरल टिकट कैसे बुक कर सकते हैं.

स्टेप्स को फॉलो करें.

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में UTS ऐप को डाउनलोड करिए. इसके बाद अपने डिटेल्स देकर खुद को रजिस्टर करें.

2. इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें जिसमें नाम और दूसरी चीजें शामिल हैं.

3. सारी जानकारी भरने के बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालते ही आपका लॉग इन हो जाएगा.

4. इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे. जिनमें से R-Wallet एक होगा.

5. R-Wallet में आप पेटीएम और अपने बैंक कार्ड से न्यूनतम 100 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं.

6. इसके बाद आपको टिकट बुक करने के दो ऑप्शन मिलेंगे एक होगा पेपरलेस और दूसरा प्रिटेंड टिकट.

7. पेपरलेस ऑप्शन का इस्तेमाल आप स्टेशन से 5 किमी की दूरी पर कर सकते हैं. जबकि प्रिंटेड सीधे आपको मोबाइल फोन पर डाउनलोड हो जाएगा.

8. अगला ऑप्शन है प्रिंट पेपल जहां आप स्टेशन से दूर होकर टिकट बुक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको प्रिंट आउट लेना जरूरी होगा.

एप से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातें:

एप पर टिकट का भुगतान ई-वॉलेट जैसे पेटीमए और मोबीक्विक के जरिये किया जा सकता है.

इसे गूगल प्‍ले स्‍टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

इस एप की मदद से प्‍लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट भी खरीदे जा सकते हैं.

इस एप को कैब एग्रीगेटर्स जैसे उबर और ओला से लिंक किया जाएगा, जिसके जरिये यात्री कैब भी बुक कर सकेंगे.

from gadgets https://ift.tt/2L15tqN

Tuesday, July 17, 2018

OnePlus 6 यूजर्स को मिलेगी गूगल लेंस की सुविधा, OxygenOS 5.1.9 के साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी

नई दिल्ली: वनप्लस 6 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द ही गूगल लेंस की सुविधा मिलने वाली है. अपकमिंग अपडेट ऑक्सीजन OS 5.1.9 सॉफ्ट वेयर अपडेट के जरिए यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे. नए गूगल लेंस की मदद से यूजर अपने फोन के कैमरे को ऑन कर किसी भी चीज के बारे में जानकारी ले पाएंगे. गूगल टेक्नॉलजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑग्मेंटेड रिएल्टी और सर्च की मदद से आपको स्मार्ट रिजल्ट्स दिखाता है. इस फीचर को जल्द ही वनप्लस 5 और 5 टी में भी दिया जाएगा. इंटीग्रेटेड गूगल लेंस मोड फोन कैमरा का इस्तेमाल करता है जिससे ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देता है. इसमें किताबें, बिल्डिंग और ऑर्ट वर्क जैसी चीजें शामिल हैं. वनप्लस 6 कैमरा सुधार की अगर बात करें तो वनप्लस ने कहा है कि ऑक्सीजन ओएस 5.1.9 अपडेट स्मार्टफोन की बैटरी और बेहतर बनाएगा. डायनामिक रेंज, पोट्रेट मोड में एड्ज डिटेक्शन और साथ में सुधार स्पीड और एक्यूरेसी को और बेहतर बनाएगा. स्पेसिफिकेशन फोन में डुअल नैनो सिम की सुविधा दी गई है. फोन ऑक्सीजन ओएस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता हैऔर फोन में 6.28 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जो 1080x2280 पिक्सल के फुल ऑप्टिक एमोलेड पैनल डिस्प्ले के साथ आता है. फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है. स्मार्टपोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 845 SoC है. फोन 6 जीबी/8 जीबी रैम और 64 जीबी/128 जीबी/ और 256 जीबी के स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है जो डैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है तो वहीं 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर. दोनों में डुअल एलईडी फ्लैश की सुविधा दी गई है. फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है.

from gadgets https://ift.tt/2zNEzxj

Flipkart Sale: शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो अब सिर्फ 2,249 रुपये में खरीदें, बस बेचना होगा अपना पुराना Oneplus फोन

नई दिल्ली: ई- कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने एक अलग तरह का एक्सचेंज ऑफर दिया है जिसमें आप काफी कम कीमत पर शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को खरीद सकते हैं. शाओमी के स्मार्टफोन को आप सिर्फ 2,249 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. लेकिन ऐसा सिर्फ तभी हो सकता है जब आप अपने वनप्लस 5 टी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करेंगे. हालांकि फोन पर एसबीआई की तरफ से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे फोन की कीमत और कम यानी की 749 रुपये हो जाएगी.

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो 4 जीबी रैम और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर सबसे ज्यादा यानी की 12,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. बता दें कि इस एक्सचेंज ऑफर में आईफोन 6S प्लस और गूगल पिक्सल 2 से भी ज्यादा पैसे वनप्लस के स्मार्टफोन को मिल रहे हैं. वनप्लस 5 टी को बदलने पर यूजर को 12,850 रुपये मिलेंग तो वहीं वनप्लस 5 टी को बदलने पर यूजर को 11,900 रुपये की कीमत चुकाई जाएगी. हालांकि इस एक्सचेंज ऑफर में यूजर को अपने दो साल पुराने वनप्लस 3 टी पर 9,050 रुपये मिल रहे हैं, जो आईफोन 6 एस प्लस से ज्यादा है जिसकी कीमत 8,750 रुपये है.

from gadgets https://ift.tt/2zPsyrh