Sunday, July 29, 2018

Samsung से पहले Huawei अपने यूजर्स को देगा फोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली: हुवावे पहली ऐसी कंपनी हो सकती है जो दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करे. Nikkei रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी सैमसंग को टक्कर देने के लिए हुवावे अगले साल तक मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि हुवावे बेन्डेबल OLED पैनल का इस्तेमाल करेगी जिसे चीनी सप्लायर बीजिंग ओरियंटल इलेक्ट्रानिक्स BOE से लिया गया था. हुवावे की तरफ से ये स्मार्टफोन साल 2019 की शुरूआत तक आ सकते हैं. BEO 2018 के आईफोन के लिए OLED पैनल को सप्लाई कर रहा है. कई लोगों ने अभी तक इस कंपनी का नाम भी नहीं सुना होगा लेकिन फ्लेक्सिबल OLED पैनल को बनाने में ये कंपनी पूरी तरह से सक्षम है.

हुवावे 20,000 से लेकर 30,000 यूनिट्स तक बना सकता है. हुवावे के एक अधिकारी ने कहा कि इस कदम को टेक्नॉलजी को एक और कदम उठाने के लिए लाया जा रहा है तो वहीं हम मीडिया कवरेज और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं. फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में हुवावे अपने विरोधी कंपनी सैमसंग को पूरी तरह से टक्कर देना चाहता है. हालांकि तारीख को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है.

रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में खुलासा नहीं हुआ है. हुवावे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है. साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर पूरी तरह से काम कर रहा है और गैलेक्सी 10 में इसका इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. सैमसंग अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन साल 2019 में ही लॉन्च करेगा. फोन की कीमत 1,02,937 रूपये से लेकर 1,37,250 रुपये तक हो सकती है. फोन का डिस्प्ले 7.3 इंच का फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगा जो फोल्ड होने के बाद 4.5 इंच का बन जाएगा.

from gadgets https://ift.tt/2LMKjfB

No comments:

Post a Comment