<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> भारतीय ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट अपना दूसरा लॉयल्टी प्रोग्राम इस साल लॉन्च करने की तैयारी में है. फ्लिपकार्ट ने ये कदम एमेजन के प्राइम बेनिफिट प्लान को टक्कर देने के लिए उठाया है जहां ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना फ्लिपकार्ट का पहला टारगेट है.</p> <p style="text-align: justify;">'फ्लिपकार्ट प्लस' को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. बेंगलुरू हेडक्वार्टर फर्म ने बुधवार को कहा कि इस सुविधा की मदद से लोगों को फ्री डिलीवरी और ऑफर्स का फायदा मिल पाएगा. कंपनी ने कहा है इसके सेल्स के लिए वो पहले से ही तैयारी कर रहा है और अपने कस्टमर सपोर्ट को भी मजबूत कर रहा है. फ्लिपकार्ट जल्द ही वॉलमार्ट के हाथों में जाने वाला है जिसे देखते हुए लॉएल्टी प्लान की कोशिश की जा रही है.</p> <p style="text-align: justify;">एमेजन अपने प्राइम की सुविधा के साथ ग्राहकों को फ्री और तेज डिलीवरी देता है. इसमें शिपिंग के साथ मुफ्त में ऑडियो और वीडियो की भी सुविधा मिलती है. इसकी शुरूआत 2016 में हुई थी.</p>
from gadgets https://ift.tt/2n27dli
No comments:
Post a Comment